New Fourlane Highway: जावद-डूंगलावदा फंटा से नीमच का सफर होगा आसान, जल्द मिलेगी 100 करोड़ की लागत से बन रहे फोरलेन हाईवे की सौगात
Neemuch News: नीमच जिले के लोगों को जल्दी नए फोरलेन हाईवे की सौगात मिलने जा रही है। बता दें कि जावद-डूंगलावदा फंटा से नीमच तक बनाए जा रे फोरलेन हाईवे पर इन दिनों क तेजी से किया जा रहा है। जावद-डूंगलावदा फंटा से कनावटी व नीमच शहर से हिंगोरिया होकर भाटखेड़ा फंटा तक 17.10 किमी लंबा शहरी हाइवे है। इसे 100 करोड़ रुपए से फोरलेन में बदला जा रहा है। यह कार्य मार्च-2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
एमपीआरडीसी व ठेकेदार ने 2026 के अंत तक कार्य पूर्ण कर यातायात के लिए पूर्ण रूप से खोलने का लक्ष्य लिया है। नयागांव-मंदसौर फोरलेन के समीप शहरी हाइवे का प्रवेशद्वार कहे जाने वाला डूंगलावदा फंटा से कनावटी होकर नीमच की तरफ मार्ग जा रहा है। इसका पहली बार ड्रोन से फोटो लिया है। इसमें एक तरफ नयागांव-मंदसौर-लेबड फोरलेन दिख रहा है तो चौराहे के पास से ही चंगेरा-डूंगलावदा अतिरिक्त नवीन कृषि उपज मंडी परिसर के पास से शहरी हाइवे दिख रहा है। जहां सीसी फोरलेन निर्माणाधीन कार्य दिख रहा है।
शहरी हाईवे के नाम से जाना जाएगा यह फोरलेन
खास बात यह है कि इस शहरी हाइवे को पहले महू-नीमच-नसीराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 79 से जाना जाता था। मप्र शासन द्वारा मप्र राज्य राजमार्ग नंबर-33 नयागांव-मंदसौर-लेबड़ फोरलेन निर्माण के बाद इसे केवल शहरी हाइवे के नाम से जाना जाने लगा है।
