Haryanaline_Logo

Narwana News: नरवाना बस स्टैंड की पुरानी बिल्डिंग पूरी तरह ध्वस्त, अस्थायी शेड लगाने का कार्य शुरू

जींद जिले के नरवाना बस स्टैंड की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। अब बस स्टैंड पर यात्रियों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए लगभग 42 लाख रुपए की लागत से अस्थायी रूप से शेड लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह अस्थायी शेड आगामी एक माह में लगा दिए जाएंगे।
 
NARWANA NEWS
Whatsapp-Group

Narwana News: जींद जिले के नरवाना बस स्टैंड की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। अब बस स्टैंड पर यात्रियों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए लगभग 42 लाख रुपए की लागत से अस्थायी रूप से शेड लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह अस्थायी शेड आगामी एक माह में लगा दिए जाएंगे।

बता दें कि बस स्टैंड की पुरानी बिल्डिंग को तोड़े जाने का कार्य चल रहा था, जो अब पूरा हो चुका है। यात्रियों का कहना है कि बिल्डिंग तोड़े जाने के दौरान ही अस्थायी शेड लगाए जाने चाहिए थे, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

ग्रेप के कारण कुछ समय के लिए रुका था कार्य

राहुल जैन, जीएम रोडवेज, जींद ने बताया कि बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी शेड लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रदूषण के चलते लगे ग्रेप के कारण कार्य कुछ समय के लिए रुका था लेकिन अब अगले एक माह के भीतर यात्रियों के लिए शेड पूरी तरह से तैयार कर दिए जाएंगे।