Haryanaline_Logo

Power Cuts Jind: जींद शहर में पिछले 4 घंटे से बिजली गुल, दुकानदार और आमजन हुआ परेशान

जींद शहर में आज सुबह तकरीबन 8:00 बजे से कई कॉलोनियों में बिजली गुल है। जानकारी के अनुसार पिंडरा पावर प्लांट के नीचे आने वाली अर्बन स्टेट, हुड्डा मार्केट और डिफेंस कॉलोनी सहित विभिन्न कॉलोनीयों और गांव में तकरीबन 4 घंटे से अधिक समय से बिजली व्यवस्था ठप्प पड़ी है। पिंडरा पावर स्टेशन की बिजली कर्मचारी ने बताया कि आज मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर की कुछ कॉलोनी में पावर कट दिया गया है।
 
POWER CUTS JIND
Whatsapp-Group

Power Cuts: जींद शहर में आज सुबह तकरीबन 8:00 बजे से बिजली व्यवस्था ठप्प पड़ी है। पिछले 4 घंटे से लंबे समय से शहर की कई कॉलोनियों में बिजली गुल होने से दुकानदारों के साथ-साथ आम जनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि शहर में 4 घंटे से अधिक समय से बिजली का कट लगने के कारण लोगों के घरों में रखे इनवर्टर भी अब सिटी करने लगे हैं। डिफेंस कॉलोनी निवासी वरुण संधू ने बताया कि उनकी कालोनी में हफ्ते में कम से कम दो-तीन दिन बिना किसी सूचना के लगने वाले पावर कट से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज सुबह से हमारी कॉलोनी में बिजली नहीं है जिस वजह से घर के काफी काम अटके पड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ इनवर्टर भी सिटी मार चुके हैं और उमस भरी गर्मी में बच्चे और बूढ़े परेशान हो रहे हैं।

इन कॉलोनी में सुबह 8:00 बजे से है बिजली गुल 

जींद शहर में आज सुबह तकरीबन 8:00 बजे से कई कॉलोनियों में बिजली गुल है। जानकारी के अनुसार पिंडरा पावर प्लांट के नीचे आने वाली अर्बन स्टेट, हुड्डा मार्केट और डिफेंस कॉलोनी सहित विभिन्न कॉलोनीयों और गांव में तकरीबन 4 घंटे से अधिक समय से बिजली व्यवस्था ठप्प पड़ी है। पिंडरा पावर स्टेशन की बिजली कर्मचारी ने बताया कि आज मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर की कुछ कॉलोनी में पावर कट दिया गया है। जल्द ही मेंटेनेंस कार्य पूर्ण करने के बाद पावर सप्लाई दुरुस्त की जाएगी। बता दें कि शहर की विभिन्न कॉलोनी और मार्केट के अलावा कई दफ्तरों और बैंकों में भी आज सुबह से पावर कट लगा हुआ है।