Movie prime

RESTRICTED HOLIDAY:हरियाणा प्रदेश में कल रहेगा RH अवकाश, सरकार ने किया लेटर जारी 

RESTRICTED HOLIDAY:हरियाणा प्रदेश में कल रहेगा RH अवकाश, सरकार ने किया लेटर जारी 
 
RESTRICTED HOLIDAY HARYANA
स्कूलों में नहीं रहेगी कल किसी प्रकार की छुट्टी 

RESTRICTED HOLIDAY HARYANA: प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने कल प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में RH (RESTRICTED HOLIDAY)
छुट्टी की घोषणा की है।  सरकार ने मंगलवार (24 दिसंबर) को प्रदेश में विशेष अवकाश हेतु लेटर जारी किया है। आपको बता दें कि 24 दिसंबर को गुरु ब्रह्मानंद जयंती (GURU BRAHMANAND JAYANTI) है। इस अवसर पर गुरु ब्रह्मानंद जयंती को धूमधाम से मनाने हेतु  हरियाणा सरकार ने अपने अधीन सभी सरकारी कार्यालयों सहित बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में विशेष अवकाश (RESTRICTED HOLIDAY) के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में मंगलवार को जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद की 116वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर सरकार ने प्रदेश में विशेष अवकाश की घोषणा की है।

स्कूलों में नहीं रहेगी कल किसी प्रकार की छुट्टी 

हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए लेटर के अनुसार कल प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय और दफ्तरों में RH (RESTRICTED HOLIDAY) छुट्टी की घोषणा की गई है। लेकिन इस दौरान स्कूलों में प्रतिदिन की तरह क्लास लगेगी। हरियाणा सरकार ने इस लेटर स्कूलों की छुट्टियों को लेकर किसी प्रकार के कोई आदेश नहीं दिए हैं। प्रदेश सरकार के चीफ सेक्रेटरी विवेक जोशी ने लेटर जारी कर सरकार से संबंधित सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों,  विभागों, निगमों व शिक्षा संस्थानों में प्रतिबंधित अवकाश के लिए आदेश जारी किए हैं। हालांकि स्कूलों में सामान्य दिनों की तरह ही 24 दिसंबर को भी क्लास लगेगी। स्कूलों में किसी प्रकार की छुट्टी नहीं की गई है। प्रदेश में स्कूलों के अलावा 24 दिसंबर को सभी सरकारी कार्यालयों में प्रतिबंधित अवकाश (RESTRICTED HOLIDAY)  के चलते कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी।

RESTRICTED HOLIDAY HARYANA

21 दिसंबर को भी प्रदेश में किया गया था सार्वजनिक अवकाश घोषित 

हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के देहात के बाद 21 दिसंबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश (PUBLIC HOLIDAY) घोषित किया गया था। इस दौरान सभी स्कूल कॉलेज के साथ-साथ सभी सरकारी संस्थान और दफ्तर बंद रखे गए थे। इसके अलावा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के देहांत पर राज्य में तीन दिन का राजकीय शौक मनाने की घोषणा की थी। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री के देहांत पर 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक संपूर्ण राज्य में शौक मनाया गया। गौरतलब है कि हरियाणा प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का दिल का दौरा पड़ने से गुरुग्राम स्थित उनके निवास स्थल पर 20 दिसंबर को देहांत हो गया था।