हरियाणा के जींद,सिरसा समेत इन 34 रेलवे स्टेशन पर खर्च होंगें 1149 करोड़ , यात्रियों को मिलेगी हाईटेक सुविधाएँ

Haryana Railway Stations: हरियाणा के लोगों का सफर अब और भी आसान होने वाला है। बता दे की प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर ये है की प्रदेश को रेल बजट में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट(Railway budget 2025) में हरियाणा प्रदेश को करोड़ों रुपए के आवंटन का खुलासा किया है।
आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेल बजट में हरियाणा प्रदेश को लगभग 3500 करोड रुपए आवंटित किए जाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के 34 स्टेशन 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत अपग्रेड किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार हरियाणा प्रदेश में 1149 करोड रुपए खर्च करेगी।
हरियाणा प्रदेश के इन स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड
हरियाणा प्रदेश में केंद्र सरकार 34 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित करने हेतु करोड़ों रुपए खर्च करने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री (railway minister) अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस बारं रेल बजट में हरियाणा प्रदेश के
भिवानी जंक्शन, नरवाना जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, जींद जंक्शन,
पानीपत जंक्शन, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के अलावा भट्ट,
अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, चरखी दादरी, फरीदाबाद,
हिसार, होडल, कालांवाली, फरीदाबाद न्यू टाउन, गोहाना,
गुरुग्राम, हांसी, कालका, करनाल, कोसली, लोहारू,
पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा रेलवे स्टेशन,
महेंद्रगढ़, मंडी आदमपुर रेलवे स्टेशन, मंडी डबवाली,
नारनौल, सोनीपत, यमुनानगर,
जगाधरी और पलवल सहित प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशन अपग्रेड करने हेतु 1149 करोड़ रुपए खर्च करेगी।