Haryanaline_Logo

हरियाणा के 10 गांवों पर जमकर होगी धनवर्षा, जल्द बनाया जाएगा यह नया फोरलेन रोड 

 
Hr
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा प्रदेश को जल्द ही एक और नई सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश में सरकार एक नई फोरलेन नेशनल हाईवे को बनाने की तैयारी कर रही है।
प्रदेश के रेवाड़ी जिले के 10 गांव पर आने वाले दिनों में जमकर धनवर्षा होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आश्वासन के बाद शहर के लोगो को  ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी ही मिलेगी साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को जमीन के बदले भी मुंह मांगे दाम मिलेंगे। इसके अलावा फोरलेन हाईवे बनने से रेवाड़ी के आसपास लगता गांव के युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।
 

रेवाड़ी में आठ किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन रोड में किया जाएगा तब्दील 

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज रेवाड़ी में 8 किलोमीटर लंबी सड़क को फोर लाइन रोड में तब्दील करने का आश्वासन दिया है। यह रोड बाईपास पर प्रजापति चौक से गांव मीरपुर में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय तक बनाई जाएगी। इसकी कुल लंबाई लगभग आठ किलोमीटर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह आश्वासन विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की मांग पर दिया है। सीएम ने कहा कि रेवाड़ी मार्ट किलोमीटर लंबी सड़क को जल्द ही फोरलेन में तब्दील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

बता दें कि इस सड़क को पहले चरण में इसे प्रजापति चौक से एनएच-7 तक बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इस रोड के फोरलेन बनने के बाद हादसों में कमी आने के साथ शहर वासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। वर्तमान में इस मार्ग पर विकसित 10 गांवों  और आठ कॉलोनियों के निवासियों की किस्मत रोड बनने के बाद बिल्कुल बदल जाएगी। इसके अलावा किसानों को भी जमीन अधिग्रहण के एवज में खूब पैसा मिलेगा। ।