हरियाणा में हजारों महिलाओं का करोड़ों रुपए खर्च हुआ माफ, नायब सरकार ने दी बड़ी सौगात
Haryana News: हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश की हजारों महिलाओं के लिए बड़ी गुड न्यूज़ सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हजारों महिलाओं का करोड़ों रुपए का कर्ज माफ कर दिया है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को यह राहत स्वरोजगार के लिए दिए गए लोन के कर्ज को माफ करके दी है। नायब सरकार के इस फैसले से प्रदेश की हजारों महिलाओं को लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने यह फैसला महिलाओं की आर्थिक स्थिति को देखते हुए लिया है।
7,305 महिलाओं का कर्ज हुआ माफ
हरियाणा प्रदेश में नायब सरकार ने महिलाओं को आज बड़ी सौगात देते हुए महिला विकास निगम से लोन लेने वाली प्रदेश की लगभग 7,305 महिलाओं का करोड़ों रुपए का बकाया लोन माफ कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने राज्य की हजारों महिलाओं का 6 करोड़ 63 लाख का कर्ज़ माफ कर दिया है।
इस राशि में से 3 करोड़ 82 लाख रुपए महिलाओं द्वारा लिए गए कर्ज की मूल राशि थी। इसके अलावा इन महिलाओं को 2 करोड़ 81 लाख रुपए का ब्याज के रुप में भुगतान करना था। जिसे अब सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पूर्ण रूप से माफ कर दिया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा इस राशि का भुगतान
प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में महिलाओं द्वारा लिए गए कर्ज को माफ करने की घोषणा के बाद अब महिला विकास निगम को होने वाले वित्तीय नुकसान से बचाने हेतु, माफ की गई राशि का भुगतान महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, सरकार द्वारा की गई कर्ज माफी का लाभ 30 जून 2024 तक लोन नहीं चुका पाने वाली महिलाओं का पुरा बकाया माफ करके दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 30 जून 2024 तक लोन नहीं चुका पाने वाली महिलाओं की कुल संख्या 7,305 है।