Haryanaline_Logo

बीना में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारी, दो की मौत

 
Bina News
Whatsapp-Group

Bina News: बीना-खिमलासा रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक गोविंद विश्वकर्मा (70) और माधव आदिवासी (55) की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति फूलसिंह (55) को गंभीर हालत में इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार बोलेरो में एक परिवार ललितपुर से सिरोंज जा रहा था। बसहारी के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। गोविंद विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माधव की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। गंभीर घायल फूलसिंह का प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो जब्त कर चालक की खोज शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि बाइक सवार लोग गांव की तरफ से मुख्य मार्ग पर आ रहे थे। बोलेरो चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही से यह हादसा हुआ। बोलेरो में सवार दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष दूसरी गाड़ी से भाग गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल पर मृतकों के परिजन पहुंचे। मृतक गोविंद के बेटे राहुल ने बताया कि उनके पिता गांव के अन्य लोगों के साथ बीना आ रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियम अनुसार दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।