Movie prime

तिरंगा यात्रा से राष्ट्र प्रेम का संदेश

 
Chhatarpur News

Chhatarpur News: पन्ना में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत बृजपुर मंडल ने तिरंगा यात्रा निकाली। जुगल किशोर मंदिर परिसर से गांधी चौक तक हुई इस यात्रा में खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, पूर्व विधायक कैलाश दिनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा सहित स्कूली छात्र, आम नागरिक और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैंड-बाजे की धुन पर राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ यात्रा का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समापन पर सांसद शर्मा ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य युवा वर्ग और आमजन में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाना है। हमें देश की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को याद रखना चाहिए और 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाना चाहिए। उन्होंने सभी से तिरंगा लगाकर सोशल मीडिया पर सेल्फी साझा करने की अपील की। अंत में जिला अध्यक्ष ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।