Haryanaline_Logo

पोहरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का उत्साह

 
Shivpuri News
Whatsapp-Group

Shivpuri News: स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोहरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी के नेतृत्व में बुधवार सुबह 9 बजे यात्रा की शुरुआत अड्डा वाले हनुमान मंदिर से हुई। इसमें एक सैकड़ा से अधिक बाइक सवार हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

यात्रा में पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा और जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा लगभग पांच किलोमीटर तक चली। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।

यात्रा का समापन पोहरी चौराहे पर हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा रश्मि नेपाल वर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णलता संजीव शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षा अधिकारी और विभाग के आंगनवाड़ी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस को सफल बनाने और हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ रही है और युवा वर्ग भी उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहा है।