Haryana Weather News: हरियाणा में आज और कल गरज चमक के साथ होगी बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, गेहूं की फसल को मिलेगा लाभ, यहां देख्ने सटीक पूर्वानुमान

Haryana Weather News: हरियाणा में एक बार फिर ठंढ कि वापसी हो गई है। बदलते मौसम ने प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट हुई है। वहीँ तेज हवाओं से मौसम में नमि पैदा हो गई है।
पश्चमी विक्षोभ से हो रही है हरियाणा में बारिश
पश्चमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) के प्रभाव से हरियाणा में बारिश हो रही है राज्य के चार जिलों-फरीदाबाद, कैथल, नारनौल, हिसार और चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट हुई।
हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कैथल, कलायत, नरवाना, गुल्हा, पिहोवा, थानेसर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा करनाल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में बदलते मौसम से गेहूं की फसल को लाभ होगा। इस बीच, दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगी । दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। फरीदाबाद में तीन दिनों से तापमान 29 डिग्री से ऊपर था।
एक हफ्ते तक बदलेगा हरियाणा का मौसम
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। प्रभाव एक सप्ताह तक रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे फरवरी में बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं राज्य में फिर से सक्रिय हो सकती हैं।
वहीं, आर्द्रता बढ़ने के कारण सुबह फिर से हल्का कोहरा देखा जा सकता है। उसी समय, फरवरी के अंत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालाँकि, यह अन्य पश्चिमी विक्षोभों की तरह कमजोर रहेगा। एचएयू के मुताबिक, 21 बजे तक मौसम में बदलाव रहेगा
आज और कल हरियाणा में गरज चमक के साथ बारिश
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि 21 फरवरी तक हरियाणा राज्य में मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण, राज्य के अधिकांश हिस्सों में 20 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
20 फरवरी को उत्तर और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। लेकिन 21 फरवरी के बाद, राज्य में मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।