Haryanaline_Logo

प्याज से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित, हाइवे पर जाम

 
Shivpuri News
Whatsapp-Group

Shivpuri News: बदरवास के शिवपुरी-गुना फोरलेन हाइवे पर बुधवार सुबह करीब 4 बजे ब्यावरा से गोरखपुर जा रहा प्याज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक नाहर सिंह सुरक्षित रहे। ट्रक में लदी प्याज सड़क पर फैल गई, जिससे हाइवे की एक पट्टी पर कुछ समय के लिए जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ने बताया कि अचानक एक व्यक्ति सड़क पर आ गया। उसे बचाने के लिए स्टीयरिंग मोड़ी, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक में लदी प्याज की बोरियों को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य किया गया। हादसा बड़ा होने से बचा और चालक सुरक्षित रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर सुबह और रात के समय।