हरियाणा बिजली वितरण निगम लगाएगा उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, 6,13, 20 और 27 जनवरी को होगा शिकायतों का निवारण

HARYANA NEWS: हरियाणा प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने हेतु उत्तर हरियाणा बिजली निगम उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच लगाने की तैयारी कर रहा है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा लगाए जाने वाले उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच 6 जनवरी 13 जनवरी 20 जनवरी और 27 जनवरी को महीने में चार बार लगाया जाएगा।
इन जिलों के बिजली उपभोक्ताओं का “उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच" के माध्यम से होगा समस्याओं का समाधान
हरियाणा प्रदेश में जनवरी महीने में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा लगाए जाने वाले उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच पर प्रदेश के कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर जिले के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। यह सभी जिले उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के पंचकूला जोन के तहत आते हैं। पंचकूला जोन के तहत आने वाले इन जिलों के बिजली उपभोक्ता की शिकायतों का समाधान पंचकूला में किया जाएगा।
उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के माध्यम से इन समस्याओं का होगा समाधान
हरियाणा प्रदेश में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के पंचकूला जोन द्वारा लगाए जा रहे उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में बिजली उपभोक्ताओं के गलत बिलों से जुड़े मामलों, सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, खराब हुए मीटरों से संबंधित मामलों, बिजली की दरों से संबंधित समस्या और वोल्टेज से संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा। पंचकूला जोन के अंदर आने वाले जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को ऊपर लिखित किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो वह पंचकूला में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा लगाए जा रहे शिकायत निवारण मंच में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा लगाए जाने वाले उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच 6 जनवरी 13 जनवरी 20 जनवरी और 27 जनवरी को महीने में चार बार लगाया जाएगा।