Haryanaline_Logo

IMD RAIN ALERT: हरियाणा-पंजाब किसानों के लिए मौसम अलर्ट, तेज बारिश, 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी पछुआ हवाएं...

18 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो सकता है
 
Whatsapp-Group

IMD RAIN ALERT: हरियाणा पंजाब समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाले है।  पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic circulation) के कारण तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

बता दे की फरवरी के महीने में ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी का एहसास होने लगा है, लेकिन तेज हवाओं के चलते मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली समुद्री हवाओं की वजह से राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। 

उत्तर भारत में 18 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।  जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। (WEATHER UPDATE) साथ ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश के आसार हैं। पछुआ हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके अलावा, 16 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) पहाड़ों में सक्रिय होगा,

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही, जहां न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। शनिवार (15 फरवरी) को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन 18 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में मौसम का बदलेगा मिजाज 
19 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। ( RAIN ALERT) बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, राजस्थान में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें बाड़मेर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 17 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।