Movie prime

Haryana Weather Update : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिनों तक लगातार बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

प्रदेश में 2 दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज 7 फरवरी को प्रदेश में मौसम का रुख बदला बदला दिखाई देगा और वही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 

 
दो दिनों तक लगातार बारिश का अलर्ट
हरियाणा में बारिश को लेकर फिर अलर्ट जारी किया है 

Haryana Rain Alert: हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही है, की प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा जा रहा है। पिछले दिनों की बारिश की वजह से कुछ तापमान में गिरावट हुई थी लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम साफ नजर आ रहा है।  जिससे प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा। वहीँ मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर फिर अलर्ट जारी किया है .


हरियाणा में 2 दिन होगी झमाझम बारिश 
प्रदेश में किसानों एक बार फिर राहत मिलने वाली है बता दे की मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज 7 फरवरी को प्रदेश में मौसम का रुख बदला बदला दिखाई देगा और वही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 

आज प्रदेश में न्यूनतम तापमान तकरीबन 8:30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान में काफी उछाल देखा गया है। जो तकरीबन 23:30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही प्रदेश में मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया । 8 और 9 फरवरी को हरियाणा की कई जिलों में बारिश को लेकर संभावना व्यक्त की है। 

हरियाणा में आने वाले दिन कैसा रहेगा मौसम 

 हरियाणा में आमजन को सुबह-सुबह के धुंध के कोहरे से अब राहत मिलने वाली है।  सुबह के समय अब कोहरे का कहर हटने लगा है। प्रदेश में कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है वहीं 8 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री उछाल देखने को मिलेगाऔर तापमान 10 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। 

वही कल और परसों हरियाणा में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी असर बना रहे हैं। लेकिन 11 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी जो 14 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। 

इसके बाद प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा हरियाणा में फरवरी के अंत तक अच्छी खासी गर्मी का एहसास होने लगेगा वहीं आगामी दिनों में रात के समय कुछ स्थानों पर धुंध का असर देखने को मिलेगा। लेकिन अब धीरे-धीरे ठंड से प्रदेशवासियों को राहत मिलने वाली है