Haryanaline_Logo

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मैप द्वारा समझे ताजा अपडेट 

Haryanaline: 31 जनवरी की रात से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना है। हवा की दिशा बदलने से सुबह और शाम के समय प्रदेश में कोहरे का कहर भी दिखेगा जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 
 
h
Whatsapp-Group
31 जनवरी की रात से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना

Haryana Weather Update: हरियाणा में बड़ी तेजी के साथ मौसम बदल रहा है।  एक बार प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे है।  पिछले दिनों चल रही धुप से किसान भी काफी परेशान थे। उनके लिए भी अब अच्छी खबर आ रही है। हरियाणा में आज रात से फिर मौसम बदलने वाला है। जिससे प्रदेश में फिर ठंढक दस्तक देगी और तापमान में गिरावट आएगी। 

 2 पश्चिमी विक्षोभ हो रहे है एक्टिव 


अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक प्रदेश में एक के बाद एक 2 पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) आ सकते हैं। 31 जनवरी की रात से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना है। हवा की दिशा बदलने से सुबह और शाम के समय प्रदेश में कोहरे का कहर भी दिखेगा जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 


फसलों को पहुंचेगा फायदा 


बता दे की मौसम में बदलाव से किसानों के चेहरे एक बार फिर खिल उठे है। वहीँ कृषि वैज्ञानिकों (Agricultural scientists) के अनुसार, आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से फसलों को फायदा होगा। खासकर गेहूं की पैदावार बढ़ाने के लिए बारिश फायदेमंद होगी। बता दें कि हरियाणा में लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

d

इसे लेकर हाल ही में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Haryana Agricultural University) की ओर से एडवाइजरी जारी की गई थी और किसानों से लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया। कृषि वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में होने वाली बारिश को देखते हुए किसानों को सिंचाई रोकने को कहा है।


खीचड़ बोले- लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ आएंगे


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) और अरब सागर से आने वाली नमीदार हवाओं के प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 3 फरवरी रात से 5 फरवरी के दौरान हवाओं व गरज चमक ( Thunder glow) के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश ( Haryana Rain Alert) की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 जनवरी की देर रात और 1 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।