Movie prime

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट 

Haryanaline: हरियाणा में आज रात से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

 
आज शाम से जींद, हिसार और आसपास के क्षेत्रों में बादल छायेंगें।

Haryana Weather Update: हरियाणा प्रदेश में आज सुबह से धुप से लगों को बड़ी राहत मिली है।  बता दे की हरियाणा में पिछले काफी दिनों से ठंढ का कहर जारी। वहीँ प्रदेश में दो दिनों से निकली हलकी धुप ने लोगों को इस कड़कड़ाती ठंढ में राहत दी है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम बदलने वाला है और हरियाणा में बारिश के बाद एक बार फिर शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा। 

आज रात से बदलेगा हरियाणा में मौसम 


अधिक जानकरी के लिए बता दे की हरियाणा में आज रात से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

शाम से दिखने लगेंगें बादल 


बता दे की आज शाम से जींद, हिसार और आसपास के क्षेत्रों में बादल छायेंगें। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धुप से शहर गुलजार हो गए और बाजरों में रौनक देखने को मिल रही है। यमुनानगर में सुबह धुंध देखने को मिली। शाम तक यहां मौसम खराब होने की संभावना है।

तापमान में उछाल 


हरियाणा में धुप के साथ शीतलहर से कुछ हद तक छुटकारा मिला है। आज सुबह से प्रदेश के कई जिलों में सूर्य देवता के दर्शन होने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दे की दिन पहले सोमवार को राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। 

कल से बारिश के साथ बढ़ेगी ठंढ 


बता दे की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 21 जनवरी को दिन भर मौसम खुशक रहेगा। हालांकि रात में उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी, कहीं कहीं पर धुंध छाने के भी आसार हैं, जिसके कारण रात में ठंड बढ़ सकती है। दो दिन बारिश का मौसम रहेगा। 23 के बाद मौसम फिर से खुश्क हो जाएगा।


 

FROM AROUND THE WEB

News Hub
WAR 2 Trailer Out: ‘War 2' का ऑफिशल ट्रेलर हुआ रिलीज, बॉलीवुड की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में रितिक रोशन का दिखाई दिया दमदार अंदाज