Movie prime

हिसार शहर में 3.07 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ स्वागत द्वार, लोग बोले जनता का पैसा कर रहे हैं बर्बाद

हिसार शहर में कैंट के पास नेशनल हाईवे पर आर्मी कैंटीन स्टोर के सामने बनाए जा रहे हिसार स्वागत द्वार की चौड़ाई 120 फुट और ऊंचाई लगभग 20 फुट रखी गई है। इस द्वार की चौड़ाई 120 फुट रखने के पीछे मुख्य वजह भविष्य में नेशनल हाईवे 9 के सिक्स लेन होने की संभावना को माना जा रहा है।
 
HISAR NEWS
हिसार शहर में बनाए जाएंगे तीन स्वागत द्वार 

Hisar News: हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे (NH 9) पर स्वागत द्वार बनाने में स्थानीय प्रशासन ने लगभग 3.07 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस स्वागत द्वार को बनाने में खर्च हुई भारी-भरकम राशि को लेकर अब लोग इसका विरोध भी करने लगे हैं। पाठकों को बता दें कि हिसार हिसार कैंट के पास बनाए जा रहे स्वागत द्वार का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वर्तमान में इसके आखिरी हिस्से का काम किया जा रहा है। हिसार जिले में बंद रहे स्वागत त्योहार पर अब लाइटिंग का काम किया जा रहा है। लाइटिंग का काम पूर्ण होने के बाद इस उद्घाटन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कैंट के पास बनाए जा रहे स्वागत द्वार का उद्घाटन फरवरी माह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। 

हिसार शहर में बनाए जाएंगे तीन स्वागत द्वार 

हिसार शहर में कैंट के पास बनाई जा रही स्वागत द्वार का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा सिरसा रोड और राजगढ़ रोड पर दो स्वागत द्वार और बनाए जाएंगे। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि नगर निगम हाउस की वर्ष 2023 में हुई बैठक में दिल्ली रोड, सिरसा रोड व राजगढ़ रोड पर स्वागत द्वार बनाने का फैसला लिया गया था। स्वागत द्वार बनाने के एस्टीमेट को मंजूरी मिलने के बाद सबसे पहले दिल्ली रोड स्थित हिसार कैंट के पास प्रथम स्वागत द्वार बनाने हेतु जून 2024 में प्रदेश के तात्कालिक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शिलान्यास किया था और अब यह बनकर बिल्कुल तैयार हो चुका है। 

स्वागत दरबार की चौड़ाई 120 फुट और ऊंचाई रखी गई है 20 फुट

हिसार शहर में कैंट के पास नेशनल हाईवे पर आर्मी कैंटीन स्टोर के सामने बनाए जा रहे हिसार स्वागत द्वार की चौड़ाई 120 फुट और ऊंचाई लगभग 20 फुट रखी गई है। इस द्वार की चौड़ाई 120 फुट रखने के पीछे मुख्य वजह भविष्य में नेशनल हाईवे 9 के सिक्स लेन होने की संभावना को माना जा रहा है। इस द्वार की खासियत यह है कि इसमें बनाए गए अशोक चक्र की 24 तिलियां स्टील की प्री फेब्रिकेटिड से बनाई गई हैं, जो वजन में हल्की होने के अलावा रात में रंग बिरंगी लाइटों से चमकती हुई दिखाई देंगी।

3.07 करोड रुपए की भारी राशि खर्च करने पर लोगों ने जताई नाराजगी 

हिसार शहर में दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे 9 पर बनाया गया स्वागत द्वार जहां एक तरफ शहर की शोभा को बढ़ाता है, वहीं दूसरी तरफ इस पर खर्च हुई 3.07 करोड़ की बड़ी राशि के चलते लोगों ने नाराजगी जतानी भी शुरू कर दी है। हिसार जिले के मय्यड़ गांव निवासी दिनेश जागलान का स्वागत द्वार को लेकर कहना है कि सरकार जनता के पैसे को व्यर्थ में बेकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी पैसे को अच्छा स्कूल बनने पर लगाते तो देश का भविष्य तैयार होता। इसके अलावा सरकार इस पेज से प्रदेश के कई लोगों को रोजगार भी दे सकती थी। वहीं सातरोड निवासी रामकिशन बैरागी कहते हैं कि सरकार स्वागत दरबार बनाने की बजाय प्रदेश के लोगों को रोजगार देने और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने पर ध्यान देना चाहिए।