Haryanaline_Logo

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उठाए लोन में गड़बड़ी के आरोप

 
Shivpuri News, MP news,
Whatsapp-Group

Shivpuri News: कोलारस तहसील के ग्राम पनवारी की शासकीय स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एक आवेदन सौंपा। महिलाओं ने आवेदन में बताया कि पनवारी में लगभग 12 सरकारी स्वयं सहायता समूह हैं, जिनके जरिए शासन द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार लोन दिए जाते हैं।

लेकिन अधिकांश महिलाओं को इन लोन की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारियों ने फर्जी हस्ताक्षर कर लोन स्वीकृत कराया और फिर राशि अपने पास रख ली।

इसके अलावा, समूह की पासबुक, सील और अन्य दस्तावेज भी संबंधित कर्मचारियों के पास हैं और महिलाओं को अभी तक नहीं लौटाए गए। इससे महिलाओं पर लोन का बोझ बढ़ गया है। शिकायत करने आई महिलाएं काली मां समूह, आसमानी समूह, ठाकुर बाबा समूह और ज्योतिबा फुले समूह की थीं, जिनमें ममता, सीमा, सुशीला, मनीषा, श्रीवती, जमना, रजना, आशा, कांता और कुंती बाई सहित कई महिलाएं शामिल थीं।