Movie prime

अमेरिका से कुछ ही देर मैं रवाना होगा बड़ा जहाज, अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होंगें 276 भारतियों से भरे विमान; इसमें पंजाब और हरियाणा के युवा सबसे ज्यादा शामिल 
 

अमेरिका में करीब 7 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासी भारतीय हैं (Illegal migrants) । यह मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद सबसे ज्यादा हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों से डील करने वाली सरकारी संस्था (ICE) के मुताबिक पिछले 3 सालों में अवैध रूप से घुसने की कोशिश में औसतन 90 हजार भारतीय नागरिकों को पकड़ा है।
 
पंजाब और हरियाणा के युवा सबसे ज्यादा शामिल
आज रात 10 बजे करेगा अमरीका का जहाज लेंड 
 

Illegal migrants indian: इस वक्त की एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।  अमेरिका से थोड़ी देर बार एक और अवैध भारतियों से भरा जहाज रवाना होने वाला है। बता दे की ट्रम्प सरकार आने के बादअमेरिका से अवैध अप्रवासी पर ताबडतोड करवाई की जा रही है। और उन्हें जबरन उनके देश में भेजा जा रहा है।  आज फिर हरियाणा पंजाब समेत कई राज्यों के लोगों से भरा जहाज अमृतसर (Amritsar Airport) में लेंड होगा जिसमे 119 लोग बताये जा रहे है जबकि सबसे जायदा पंजाब के 67 और हरियाणा के 33 लोग शामिल है। 

आज रात 10 बजे करेगा अमरीका का जहाज लेंड 
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की भारतीयों का दूसरा बैच आज (15 फरवरी) शनिवार की रात 10 बजे पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंच रहा है। इसमें 119 भारतीयों को जबरन वापस भेजा जाएगा। इसमें पंजाब के 67 और हरियाणा के 33 लोग शामिल हैं। 

16 फरवरी को आएगा दूसरा जहाज 
इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी एयरपोर्ट पर जाकर डिपोर्ट किए जा रहे पंजाबियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 16 फरवरी यानी रविवार को भी रात 10 बजे 157 भारतीयों को लेकर विमान अमृतसर आएगा।

5 फरवरी को डिपोर्ट किये गए था 104 भारतीय 
इससे पहले 5 फरवरी को अमेरिकी एयरफोर्स ( America Airforce) के विमान ग्लोबमास्टर में 104 भारतीयों को अमृतसर पहुंचाया गया था। इन लोगों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डालकर लाया गया था। इस बार भारतीयों को कैसे डिपोर्ट किया जाएगा, क्या उन्हें फिर से हथकड़ी-बेड़ियां पहनाकर भेजा जाएगा, इसे लेकर कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

अमेरिका में करीब 7 लाख अवैध भारतीय प्रवासी
प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक साल 2023 तक अमेरिका में करीब 7 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासी भारतीय हैं (Illegal migrants) । यह मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद सबसे ज्यादा हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों से डील करने वाली सरकारी संस्था (ICE) के मुताबिक पिछले 3 सालों में अवैध रूप से घुसने की कोशिश में औसतन 90 हजार भारतीय नागरिकों को पकड़ा है। इन अप्रवासियों का एक बड़ा हिस्सा पंजाब, गुजरात और आंध्र प्रदेश से आ रहा है।

अवैध अप्रवासियों को क्यों निकाल रहे ट्रम्प
ट्रम्प ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही एग्जीक्यूटिव ऑर्डर (Executive order) पर साइन करके अवैध अप्रवासियों की एंट्री बैन करने का ऐलान किया था। ट्रम्प ने चुनाव कैंपेन में भी अवैध अप्रवासियों को देश से निकालने का वादा किया था।

उन्होंने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने को कहा था। ट्रम्प का मानना है कि दूसरे देशों से लोग अमेरिका में अवैध तरीके से घुसकर अपराध करते हैं। यहां नौकरियों के बड़े हिस्से पर अप्रवासियों का कब्जा है, इससे अमेरिकी लोगों को नौकरी नहीं मिलती।