केंद्र सरकार ने नववर्ष के पहले दिन किसानों को दी बड़ी सौगात, फटाफट चेक करें नव वर्ष पर किसानों के लिए हुई घोषणाएं
Central Government scheme: केंद्र सरकार ने नववर्ष पर किसानों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान भाइयों के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा की नए साल का पहला निर्णय हम किसान भाई-बहनों के लिए लेते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हमने फसल बीमा के लिए आवंटन बढ़ाने को मंजूरी दी है। जिससे किसान भाइयों की फसलों को और ज्यादा सुरक्षा मिलने के साथ-साथ नुकसान की चिंता भी कम होगी। केंद्र सरकार ने किसान भाइयों के लिए नववर्ष पर फसल बीमा योजना (PMFBY) के साथ-साथ पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को वर्ष 2025-26 के लिए 1 साल बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने फसल बीमा योजना का आवंटन बढ़ाने का भी फैसला लिया है। सरकार ने फसल बीमा योजना का आवंटन बढ़ाकर 69515.71 करोड़ रुपए कर दिया है।
DAP खाद के दामों में नहीं होगी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने नववर्ष पर फसल बीमा योजना को बढ़ाने के साथ-साथ एक और बड़ी सौगात किसान भाइयों को दी है। सरकार ने डीएपी (die-ammonia-phosphate) के दाम स्थिर रखने का फैसला लिया है। सरकार द्वारा डीएपी (DAP) के दामों पर 3850 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी दी गई है, जिसे आगे भी जारी रखने के आदेश दिए गए हैं। सरकार के आदेशों के बाद डीएपी का 50 किलोग्राम का बैग अब 1350 रुपए में ही किसान भाइयों को मिलता रहेगा। पिछले कुछ दिनों से डीएपी (DAP) के दामों को बढ़ाने की हो रही चर्चा पर केंद्र सरकार की कोई कैबिनेट मीटिंग में डीएपी खाद के किसी प्रकार के दाम न बढ़ाने के फीस लेने विराम लगा दिया है।
कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी को बढ़ावा देने हेतु केंद्र सरकार ने मंजूर किए 824.77 करोड़ रुपए
कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी को बढ़ाने हेतु नव वर्ष पर किसान भाइयों को केंद्र सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार ने कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी को बढ़ाने हेतु 824.77 करोड़ रुपए का अलग से कोष बनाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार की फैसले के बाद किसान भाइयों को कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक प्रयोग करने में मदद मिलेगी। इससे किसानों को खेतों से फसलों से अधिक मुनाफा भी मिलेगा। नई साल के पहले दिन मोदी सरकार ने किसानों को कई बड़ी सौगातें देकर किसानों के जीवन में खुशियां भरने का काम किया है।
