Petrol diesel rate update: पाकिस्तान में डीजल पेट्रोल के रेट पहुंचे 250 रुपए पार, नववर्ष की शुरुआत में आमजन पर पड़ी महंगाई की मार
लीटर है। लाइट डीजल तेल की ' कीमत में भी 2.78 रुपए प्रति लीटर की कमी हुई है और नई कीमत 148.95 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।
Petrol diesel rate update: पाकिस्तान देश में इन दिनों महंगाई अपनी चरम पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol diesel rate update in Pakistan) दिन प्रतिदिन आसमान छुते जा रहे हैं। डीजल के रेट तो प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल से भी आगे निकल चुके हैं। नए साल की शुरुआत में पाकिस्तान सरकार ने पैट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी का ऐलान किया। 31 दिसंबर की रात जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, पैट्रोल की कीमत में 56 पैसे प्रति लीटर की बढ़ौतरी की गई है। एआरवाई न्यूज के अनुसार, अब पैट्रोल की नई कीमत 252.66 रुपए प्रति लीटर होगी। इसी तरह, हाई-स्पीड डीजल की कीमत (Diesel rate update in Pakistan) में 2.96 रुपये प्रति लीटर की बढ़ौतरी की गई है। अब हाई-स्पीड डीजल की नई कीमत 258.34 रुपए प्रति लीटर होगी। ये बदलाव ईंधन की कीमतों में नियमित बदलाव के तहत किए गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार और स्थानीय आर्थिक हालात पर निर्भर करते हैं।
पाकिस्तान सरकार ने 15 दिसंबर को पैट्रोल और डीजल (Petrol diesel rate update) की नई कीमतों का ऐलान किया। इसके अलावा, केरोसिन तेल की कीमत में 3.32 रुपए प्रति लीटर की कमी आई है और अब इसकी नई कीमत 161.66 रुपये प्रति
लीटर है। लाइट डीजल तेल की ' कीमत में भी 2.78 रुपए प्रति लीटर की कमी हुई है और नई कीमत 148.95 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।
सरकार पैट्रोलियम लेवी घटाने में असमर्थ रही, जिसके कारण पैट्रोलियम की कीमतों में काफी बढ़ौतरी हुई है। पिछले डेढ़ महीने में कीमतों में 12.14 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, 16 अक्तूबर के बाद से हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 12.14 रुपए प्रति लीटर की बढ़ौतरी हुई है, जबकि इस दौरान पैट्रोल की कीमत में 5.07 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि सरकार कीमतों में बढ़ौतरी को रोकने के लिए लेवी घटा सकती थी, लेकिन आईएमएफं कार्यक्रम के नियमों ने इसे रोक दिया।
