Movie prime

सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें यहां

 
Today Rashifal

Today Rashifal: आज 4 अगस्त सोमवार है। जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन, करियर, सेहत और रिश्तों को किस तरह प्रभावित करेगी, इसका पूरा विवरण पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए।

मेष: सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। मन बेचैन रहेगा। धार्मिक कामों में खर्च हो सकता है। बिजनेस में विस्तार की योजना बन सकती है। पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

वृष: विवाद से बचने में सफलता मिलेगी। साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है। अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। यात्रा सुखद होगी।

मिथुन: काम की गति धीमी रहने से परेशानी होगी। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। योजनाओं में बदलाव संभव है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। साझेदारी में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

कर्क: सेहत में सुधार महसूस होगा। बुजुर्गों का साथ मिलेगा। सुविधाओं की कमी से काम में रुकावट हो सकती है। जरूरत से ज्यादा दिखावे से कर्ज बढ़ सकता है।

सिंह: व्यापार में सुधार के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। साझेदारी में सुधार होगा। विरोधी परेशान कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या: ऑफिस में फैसले सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। मेहनत का फल मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। शादी-ब्याह जैसे खर्च हो सकते हैं।

तुला: समय पर काम पूरे नहीं होने से नुकसान हो सकता है। अधिकारी नाराज हो सकते हैं। अटकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। समाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक: नए संपर्क फायदा दिला सकते हैं। अच्छी खबरें मिलेंगी। धन लाभ संभव है। अटके काम पूरे होंगे।

धनु: प्रेम जीवन में सुधार होगा। ग्रुप में काम करते वक्त सोच-समझकर चलें। कुछ रुकावटें आ सकती हैं। वरिष्ठों से अच्छा सहयोग मिलेगा।

मकर: सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है। परीक्षा में सफलता के योग हैं। कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

कुंभ: विवाद सुलझने के संकेत हैं। लेनदेन में सावधानी रखें। काम का दबाव रहेगा। अजनबियों पर भरोसा न करें।

मीन: समय आपके पक्ष में है। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। नया काम मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रमोशन के योग हैं।