New Year's eve: नववर्ष पर हरियाणा सहित उत्तरी भारत में न्यू ईयर ईव पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी आया बड़ा संकट, गिग वर्कर्स करेंगे हड़ताल
Gig Workers Strike On New Year: हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम, दिल्ली एनसीआर नोएडा और गाजियाबाद के क्षेत्र में नववर्ष पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर बड़ा संकट मंडराने लगा है। इन क्षेत्रों में फूड डिलिवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ काम करने वाले गिग वर्कर्स ने हड़ताल (Gig Workers Strike) करने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार नववर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर गिग वर्कर्स ने दिल्ली एनसीआर सहित उत्तरी भारत में एक और हड़ताल करने की योजना बनाई है। गिग वर्कर्स लोगों की ऑनलाइन मांग पर भोजन व अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराने वाली फर्मों के लिए काम करते हैं। गिग वर्कर्स प्रतिदिन लाखों-करोड़ों लोगों को ऑनलाइन फूड सप्लाई करते हैं। न्यू ईयर का मौका ऑनलाइन फूड सप्लाई हेतु सबसे अधिक बिक्री वाले दिनों में शामिल होता हैं। लेकिन गिग वर्कर्स द्वारा नव वर्ष पर (New year's eve) हड़ताल करने की योजना के बाद इस दिन ऑनलाइन फूड सप्लाई पर गहरा संकट जाने की संभावना है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें स्वतंत्र साझेदार के रूप में वर्गीकृत किया गया है, इसलिए काम से जुड़े जोखिमों को नज़र अंदाज़ किया जाता है और दुर्घटनाओं और चिकित्सा खर्चों को फर्मों द्वारा व्यक्तिगत व्यय माना जाता है। इसलिए नए साल पर (New year's eve) इन मुद्दों को उजागर करने के लिए हड़ताल करने की योजना बनाई जा रही है।
क्रिसमस के मौके पर गिग वर्कर्स की हड़ताल से ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाली फॉर्म को हुआ था बड़ा नुकसान
नववर्ष 2026 पर (year's eve) गिग वर्कर्स की हड़ताल करने की योजना के बाद से ऑनलाइन फूड सप्लाई फर्में एक बार फिर सदमे में आ गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गिग वर्कर्स ने नव वर्ष से पहले क्रिसमस के मौके पर भी हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम सहित उत्तरी भारत के बड़े शहरों में हड़ताल की थी। इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के साथ गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन और कई अन्य स्वतंत्र श्रमिकों ने मिलकर क्रिसमस के दिन उत्तरी भारत में गुरुग्राम सहित कई बड़े शहरों में हड़ताल की थी। क्रिसमस के दिन गुरुवार को डिलिवरी रोके जाने से गुरुग्राम में ज्यादातर ऑनलाइन मंचों के ऑर्डर प्रभावित हुए। वाऊ! मोमो के सह-संस्थापक सागर दरयानी ने बताया कि 25 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर वर्कर्स द्वारा की गई हड़ताल से देशभर में मौजूद 800 आउटलेट्स में से लगभग 100 पर संचालन गड़बड़ाने से 20-25 प्रतिशत नुकसान हुआ। वाऊ! मोमो के सह-संस्थापक सागर दरयानी ने क्रिसमस पर हड़ताल से उनकी फर्म को गुरुग्राम में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। गुरुग्राम के अलावा चेन्नई, बेंगलूरु, हैदराबाद, पटना और दिल्ली जैसे प्रमुख बाजार भी प्रभावित हुए। अब एक बार फिर नववर्ष पर स्विगी, अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ज़ोमैटो, ज़ेप्टो और ब्लिंकिट जैसे बड़े ई-कॉमर्स और फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म के डिलीवरी वर्कर्स (Gig Workers Strike) हड़ताल करने की योजना ने देशवासियों को बड़ा झटका दिया है।
