Haryanaline_Logo

Haryana News: हरियाणा के कुरूक्षेत्र की रहने वाली युवती की कनाडा में हत्या, 2022 में गई थी विदेश 

Haryanaline: करीब दो साल पहले उनके गांव के रहने वाले बगीचा सिंह की बेटी स्टडी वीजा पर कनाडा के सरी शहर गई थी। जहां वह गिल्डफोर्ड में रहती थी।
 
haryana ews
Whatsapp-Group

Haryana: हरियाणा के कुरूक्षेत्र की युवती की कनाडा में हत्या कर दी गई। खबर सुनकर पूरा परिवार हैरान रह गया।  बता दे की कुरूक्षेत्र जिले की युवती दो साल पहले ही विदेश गई थी।

अब खबर ये आ रही है की हमलावरों कमरे में घुस कर चाकुओं से हमला कर बेहरहमी से हत्या कर दी है। वहीँ अब परिजन ने सरकार से युवती के शव को घर लाने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की घटना बीते दिन की है। मृतक की पहचान सिमरन(23) कुरूक्षेत्र जिले के निवासी ठसका मीरांजी गांव के नाम से हुई है।

गांव के ही पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह गुराया ने मिडिया को बताया कि करीब दो साल पहले उनके गांव के रहने वाले बगीचा सिंह की बेटी स्टडी वीजा पर कनाडा के सरी शहर गई थी। जहां वह गिल्डफोर्ड में रहती थी।

3 भाई बहन थे रूम में 

दिलबाग सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है। पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और पूरा गांव सरकार व प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उनकी बेटी के शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए।

बता दे की पूर्व सरपंच ने बताया है की  सूचना मिली कि जिस रूम में सिमरन(23) रह रही थी। रात के समय उसी रूम में अज्ञात हमलावरों ने घूस कर चाकू मार कर हत्या कर दी।

उसके साथ ही कमरे में रह रहे एक लड़का व लड़की, जो कि सगे भाई बहन हैं। वे भी गंभीर घायल है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।