केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! इस दिन लागू होगा आठवां वेतन आयोग, केंद्र ने संसद में दी जानकारी
8th Pay Comission : आठवें वेतन आयोग का इंतजार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स बेसब्री से कर रहे हैं। अब आठवीं वेतन आयोग को लागू करने की तैयारी भी तेज कर दी गई है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार के द्वारा आठवी वेतन आयोग को लागू करने की तैयारियां तेज कर दी गई है वहीं दूसरी तरफ कर्मचारी संगठनों के द्वारा भी कई तरह की मांगे सरकार के सामने रखी गई है।
कब लागू होगा आठवां वेतन आयोग
केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को लेकर संसद में नहीं जानकारी दी है जिससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार ने जानकारी दिया है कि 3 मई 2027 को आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी और मई के अंत तक आठवां वेतन आयोग लागू हो सकता है।
सैलरी में होगी जबरदस्त उछाल
आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगी। इस बार फिटमेंट फैक्टर और HRA में भी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में तो बढ़ोतरी होगी साथ ही साथ पेंशनर्स को भी बड़ा तोहफा मिलने वाला है। 1 जनवरी 2026 से ही आठवां वेतन आयोग लागू माना जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को एक साथ जोड़कर मोटी सैलरी मिलने की उम्मीद है।
