क्या देश में फिर लगने वाला है लॉकडाउन? सरकार ने दी बड़ी जानकारी, आज शाम को होगी PM MODI की बैठक
Lockdown in India : भारत में लॉकडाउन की अटकलें चल रही है। सोशल मीडिया पर कई अफवाह देखने को मिल रही है जहां बताया जा रहा है कि भारत में एक बार फिर से लॉकडाउन लगने वाला है। लोगों में लॉकडाउन को लेकर हलचल देखने को मिल रही है इसी बीच सरकार ने भी अपना पक्ष रखा है।
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन
लॉकडाउन के अफवाह के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को इसके बारे में जानकारी दी। हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगने वाला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संसद में दिए गए भाषण में कोरोना का जिक्र किया गया था इसके बाद लॉकडाउन की अटकलें लगने लगी थी। सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस शुरू हो गया कि क्या फिर से लॉकडाउन लगने वाला है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके बताया कि लॉकडाउन की अफवाह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि सरकार के पास ऐसा कोई भी प्रस्ताव विचारधीन नहीं है।
ममता बनर्जी ने भी किया दावा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा गुरुवार को बताया गया कि सरकार देश में लॉकडाउन लगा सकती है। हालांकि केंद्र सरकार के द्वारा इस बात को खारिज कर दिया गया है और देश में लॉकडाउन नहीं लगने वाला है।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे और पश्चिम एशिया संघर्ष के मध्य नजर रखते हुए तैयारी के बारे में भी बात करेंगे।
