JIO NEW OFFER: जिओ ने दिवाली पर अपने ग्राहकों की कर दी बल्ले- बल्ले, अब उपभोक्ताओं को फ्री में मिलेंगे 4G फोन
JIO NEW OFFER: जिओ ने अपने उपभोक्ताओं को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने इस दीपावली जियोभारत 4जी फोन की कीमतों में 30 फीसदी की भारी भरकम कटौती कर दी है। सीमति अवधि के इस ऑफर में 999 रुपए का जियोभारत मोबाइल फोन अब 699 रुपए की विशेष कीमत पर मार्कीट में उपलब्ध है। जियोभारत फोन को 123 रुपए में रिचार्ज कराया जा सकता है। इस मासिक टैरिफ प्लान अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल, 14 जीबी डाटा भी साथ मिलेगा। 123 रु वाला जियो का मासिक रिचार्ज प्लान दूसरे ऑप्रेटर्स की तुलना में 40 प्रतिशत सस्ता पड़ता है, क्योंकि अन्य नैटवकर्स, फीचर फोन के मासिक रिचार्ज के लिए कम से कम 199 रु पए वसूल करते हैं। ये जियो के मुकाबले 76 रुपए अधिक महंगा है। इसका मतलब है कि यदि ग्राहक हर रिचार्ज पर 76 रु प्रतिमाह बचाता है तो पूरे फोन की कीमत 9 महीनों में ही पूरी हो जाएगी। एक तरह से 9 महानों के रिचार्ज के बाद जियोभारत फोन ग्राहक को फ्री का पड़ेगा।
इंडियन बैंक का मुनाफा इस बार 36% बढ़ा
सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का सितंबर 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का मुनाफा 36 प्रतिशत बढ़कर 2,707 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। चेन्नई स्थित बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 1,988 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इंडियन बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 17,770 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 15,736 करोड़ रुपए थी। बैंक ने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 15,348 करोड़ रुपए की ब्याज आय दर्ज की, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 13,743 करोड़ रुपए थी। शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही के 5,741 करोड़ रुपए से 8 प्रतिशत बढ़कर 6,194 करोड़ रुपए हो गई।
पीएनबी का मुनाफे में हूई दोगुने से अधिक बढ़ोतरी
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 4,306 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,756 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में पीएनबी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान
उसकी कुल आय बढ़कर 34,447 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 29,383 करोड़ रुपए थी। बैंक ने इस दौरान 29,875 करोड़ रुपए की ब्याज आय दर्ज की, जो एक साल पहले इसी अवधि में 26,355 करोड़ रुपए थी। बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में सुधार हुआ और यह सितंबर, 2024 के अंत तक कुल ऋऋण के मुकाबले 4.48 प्रतिशत पर आ गई। यह आंकड़ा एक साल पहले 6.96 प्रतिशत था।
