Haryanaline_Logo

Mandsaur News: मंदसौर में पीजी कॉलेज के कार्यक्रमों में विधायक को नहीं बुलाना पड़ा महंगा, नोटिस हुआ जारी

 
MANDSAUR NEWS, PG COLLEGE MANDSAUR, MLA MANDSAUR,
Whatsapp-Group

Mandsaur News: पीजी कॉलेज मंदसौर के कार्यक्रमों में मंदसौर विधायक विपिन जैन को अतिथि के रूप में नहीं बुलाना प्राचार्य को महंगा पड़ गया। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत पर उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त प्रबल सिपाहा ने प्राचार्य डॉ. जेएस दुबे को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विधायक जैन का कहना है कि आज तक किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया। ये सरासर गलत है। प्राचार्य को राजनीति के मामलों से दूर रहकर प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। हालांकि प्राचार्य का कहना है कि मुझे अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है।

5 जुलाई को पीजी कॉलेज के कुशाभाऊ ऑडिटोरियम में दीक्षारंभकार्यक्रम हुआ था। इसमें पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य को बुलाया गया लेकिन विधायक जैन को सूचना नहीं दी गई। इसी मामले की शिकायत विधायक ने उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त को की थी। इस पर आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि विधायक को आमंत्रित नहीं करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन और लापरवाही है। 

नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है। इसे गंभीर कदाचरण की श्रेणी में रखा गया है। मामले में प्राचार्य को 15 दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। तय समय में जवाब नहीं देने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मामले में प्राचार्य का कहना है कि मुझे नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।