October School Holidays: अक्टूबर के महीने में स्कूली बच्चों की होगी मौज, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखिए लिस्ट
Sep 29, 2026, 17:10 IST
October School Holidays: अक्टूबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए खुशियां लेकर आया है। इस महीने में स्कूलों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है। अक्टूबर के महीने में दशहरा गांधी जयंती करवा चौथ जैसे मुख्य त्योहार पढ़ रहे हैं ऐसे में भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन स्कूल कॉलेज में छुट्टियां दी जाएगी। स्कूली बच्चों के साथ-साथ टीचर्स की भी मौज होने वाली है। तो आईए देखते हैं कब-कब बंद रहेंगे स्कूल -
अक्टूबर मे कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
| डेट | दिन | त्यौहार | छुट्टिया |
| 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती | राष्ट्रीय अवकाश (सभी स्कूल बंद) |
| 04 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | रविवार की छुट्टी |
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | रविवार की छुट्टी |
| 18 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | रविवार की छुट्टी |
| 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 | सोमवार - बुधवार | दुर्गा पूजा / महानवमी / दशहरा | राज्य अनुसार 2 से 3 दिन की छुट्टियां |
| 25 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | रविवार की छुट्टी |
| 29 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | करवा चौथ | स्थानीय / वैकल्पिक अवकाश |
दुर्गा पूजा पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
दुर्गा पूजा का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है ऐसे में इस त्यौहार के दिन पूरे भारत के स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है। सभी राज्यों में लगभग तीन से चार दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे।
29 अक्टूबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा और करवा चौथ के दिन मुख्य रूप से हरियाणा राजस्थान पंजाब और दिल्ली में स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है।
