Haryanaline_Logo

25 दिसंबर को अटल जयंती पर राष्ट्र को मिलेगा प्रेरणा स्थल, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे कमल के आकार में बन रहे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का काम 85% से ज्यादा पूरा हो गया है। लखनऊ विकास आदित्यनाथ के शामिल होने की उम्मीद है। करीब 65 एकड़ में 230 करोड़ की लागत से राष्ट्र प्रेरणा स्थल बन रहा है। इसमें एक लाख क्षमता का रैली स्थल भी है। रैली स्थल पर स्टेज भी बन रहा है। लोगों के बैठने के लिए बेंचनुमा सीढ़ियां बनी हैं। स्थल के अंदर 1000 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा है।
 
On December 25 nation get inspiration place on Atal Jayanti
Whatsapp-Group

Rashtriya Prerna Sthal: यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे कमल के आकार में बन रहे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का काम 85% से ज्यादा पूरा हो गया है। लखनऊ विकास आदित्यनाथ के शामिल होने की उम्मीद है। करीब 65 एकड़ में 230 करोड़ की लागत से राष्ट्र प्रेरणा स्थल बन रहा है। इसमें एक लाख क्षमता का रैली स्थल भी है। रैली स्थल पर स्टेज भी बन रहा है। लोगों के बैठने के लिए बेंचनुमा सीढ़ियां बनी हैं। स्थल के अंदर 1000 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा है। चहारदीवारी के बाहर भी अतिरिक्त एक हजार गाड़ियों की पार्किंग हो सकेगी। स्मारक में प्रवेश के लिए वीवीआईपी और वीआईपी गेट बनाए गए है। आमजन के लिए एंट्री-निकासी के अलग गेट बने हैं।

25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। लखनऊ में गोमती नदी के किनारे बने जा रहे देश के पहले राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी (PM MODI) 25 दिसंबर को लखनऊ जाएंगे। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती लखनऊ और भारतीय जनता पार्टी दोनों के लिए बेदह भावनात्मक महत्व रखता है। संपूर्ण देश में अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।  25 दिसंबर के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर देश के सभी राज्‍यों में कई कार्यक्रम होंगे। वाजपेई जी की जयंती पर राजधानी दिल्‍ली में 25 दिसंबर से जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन परोसने के लिए कुल 100 अटल कैंटीन की शुरूआत की जाएगी। ज्ञात हो कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई भारतीय जनता पार्टी की तरफ से देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे।