Indigo Flight Cancelled Update: इंडिगो की 100 से ज्यादा फ्लाइट्स हुई कैंसिल, DGCA ने मांगा जवाब, जानिए वजह
Indigo Flight: फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कल का दिन बेहद परेशानी बन रहा। जानकारी के अनुसार कल इंडिगो एयर कंपनी द्वारा अपनी 100 से अधिक फ्लाइट्स की उड़ानें रद्द कर दी गई थी। जिस वजह से पूरे दिन एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। देश के 8 एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित होने के पिछे मुख्य वजह टेक्निकल दिक्कत माना जा रहा है। अब इंडिगो एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल होने के पीछे की वजह बताते हुए बयान जारी किया है। एयरलाइन कंपनी की तरफ से जारी किए गए बयान में सिस्टम में गड़बड़ी और स्टॉफ से जुड़े नए नियमों के साथ खराब मौसम को मुख्य वजह बताया गया है।
इन एयरपोर्ट्स पर यात्री हुए परेशानबुधवार को इंडिगो एयरलाइन की 100 से अधिक फ्लाइट कैंसिल होने के चलते देश के आठ एयरपोर्ट्स पर पूरे दिन यात्रियों की भीड़ नजर आई। इंडिगो एयरलाइन द्वारा 100 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल करने के चलते बैंगलोर, दिल्ली, अहमदाबाद, इंदौर, हैदराबाद, सूरत और कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी हुई। जानकारी केअनुसार बुधवार 3 दिसंबर को अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, हैदराबाद में 19, बेंगलुरु में 42, दिल्ली में 38, कोलकाता में 10 और सूरत में 8 फ्लाइट्स कैंसिल हुई। मंगलवार और बुधवार को मिलाकर दो दिनों में कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन से मांगा जवाब
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन से कैंसिल फ्लाइट्स को लेकर जवाब मांगा गया है। वहीं इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट कैंसिल को लेकर यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइन से जवाब मांगने के बाद एयरलाइन द्वारा अगले अगले 48 घंटे में ऑपरेशन पूरी तरह ठीक होने की बात कही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर में भी इंडिगो एयरलाइन की 1272 फ्लाइट कैंसिल (INDIGO FLIGHT CANCEL UPDATE) हो चुकी हैं। इनमें ज्यादातर उड़ानों के रद्द होने के पिछे मुख्य वजह क्रू मेंबर्स की कमी और स्टॉफ ड्यूटी शेड्यूल में बदलाव को माना जा रहा है। हालांकि अब 48 घंटे में एयरलाइन कंपनी द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार का बयान जारी होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है। (INDIGO AIRLINE)

