PM Kisan 24th Installment: किसान भाई जल्दी पूरी करें यह काम, वरना अटक जाएगी 24वीं किस्त
PM Kisan 24th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का इंतजार करने वाले किसानों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाती है और यह पैसे दो 2000 के किस्त में तीन बार दिए जाते हैं। 23वीं किस्त आ चुकी है और अब किस बेसब्री से 24 में किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
अक्टूबर के मध्य तक आ सकती है 24वीं किस्त
कृषि मंत्रालय से जुड़े सूत्रों की माने तो अक्टूबर के मध्य तक यानी की 15 अक्टूबर तक किस्त आ सकती है। अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि केंद्र सरकार के द्वारा जल्द ही इसके लिए आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया जाए।
इन किसानों का अटक सकता है पैसा
हालांकि केंद्र सरकार के द्वारा इस बार भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जिन किसानों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनकी किस्त अटक सकती है। ऐसे में अगर आपने ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो जल्द से जल्द पूरी कर लीजिए।
अब जमीन की रसीद भी बेहद जरूरी कर दी गई है ऐसे में आपको अप्लाई करते समय जमीन के रसीद का डिटेल्स भी देना होगा वरना आपका पैसा अटक सकता है।
