Rajya Sabha election: हरियाणा में 24 दिसंबर को होगा राज्यसभा चुनाव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव से पहले ही मानी हार
हरियाणा प्रदेश में राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कल मंगलवार (3 दिसंबर) को इलेक्शन कमिशन की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया। इलेक्शन कमिशन की तरफ से जारी किए गए इस नोटिफिकेशन के अनुसार इस चुनाव में IAS अशोक कुमार मीणा को रिटर्निंग ऑफिसर और गौरव गोयल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का कार्यभार दिया गया है।
Rajya Sabha elections:
हरियाणा प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के तहत प्रदेश में 20 दिसंबर को राज्यसभा चुनाव हेतु मतदान करवाया जा सकता है। इस नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया है कि 24 दिसंबर तक इस मतदान को पूर्ण रूप से सम्पन्न कर लिया जाएगा।
हरियाणा प्रदेश में राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कल मंगलवार (3 दिसंबर) को इलेक्शन कमिशन की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया। इलेक्शन कमिशन की तरफ से जारी किए गए इस नोटिफिकेशन के अनुसार इस चुनाव में IAS अशोक कुमार मीणा को रिटर्निंग ऑफिसर और गौरव गोयल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का कार्यभार दिया गया है।

पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल ने ठोकी राज्यसभा सीट हेतु अपनी दावेदारी
हरियाणा प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा की एक सीट हेतु चुनाव के लिए प्रदेश में पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके बनवारी लाल ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। पिछले काफी दिनों से भाजपा में सीट पर दावेदारी को लेकर तरह-तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं। राज्यसभा की सीट हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और कुलदीप बिश्नोई पहले ही अपनी दावेदारी जता चुके हैं। अब हरियाणा सरकार के एक पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी राज्यसभा की सीट हेतु अपनी दावेदारी ठोक दी है। ज्ञात हो कि हाल ही में हुए हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनकी टिकट काट दी थी। पूर्व मंत्री बनवारी लाल के मैदान में आने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा की राज्यसभा की है सीट बीजेपी पार्टी किसे देती है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव से पहले ही मानी हार
हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार में पूर्व में मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट हेतु होने जा रहे इस चुनाव से पहले ही हार मान चुके हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी के पास उतने नंबर नहीं हैं, जिससे हमारा उम्मीदवार जीत सके। ज्ञात हो कि हाल ही में हरियाणा प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह से हार हुई थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हिसार के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे थे। हरियाणा प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। इसके बाद नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया।
इस चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार पहुंचेगा राज्यसभा
हरियाणा प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा की एक सीट हेतु इस चुनाव में भाजपा पार्टी का उम्मीदवार राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। प्रदेश में वर्तमान में राज्य में विधानसभा की 90 सीट हैं। इनमें से हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर भाजपा पार्टी के विधायक जीते हैं। वहीं हरियाणा के 3 निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा पार्टी को समर्थन दे दिया है। इसके अलावा प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के वर्तमान में 37 विधायक हैं और 2 विधायक इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के पास है। राज्यसभा के इस सीट हेतु यह सभी विधायक मतदान करेंगे। अगर 10 दिसंबर तक भाजपा उम्मीदवार के अलावा कोई दूसरा उम्मीदवार यदि नामांकन करता है तो वोटिंग 20 दिसंबर होगी।
