India Vs Sri Lanka Test: राजस्थान के मानव सुथार के आगे नतमस्तक हुई श्रीलंका की टीम, भारत 600वां टेस्ट जीता
India Vs Sri Lanka Live: राजस्थान प्रदेश की गंगानगर जिले में जन्मे 24 वर्षीय मानव सुधार ने अपनी करिश्माई बोलिंग से श्रीलंका की टीम को चारों खाने चित कर दिया है। भारत ने आज दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया है। इस मैच में राजस्थान के मानव सुथार ने 10 विकेट हासिल कर अपनी करिश्माई बोलिंग का परिचय दिया। मानव ने आज हुए मैच में एक ओवर में तीन विकेट भी हासिल किए।
भारत ने की 1.0 की बढ़त हासिल
बता दें कि पहली पारी में भारतीय टीम ने कुल 462 रन बनाए। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रन ही बना सकी और भारत को 178 रन की बढ़त मिली। वहीं दूसरी पारी में भारत की पुरी पारी 199 रन पर सिमट गई। इस प्रकार भारत से जीत के लिए श्रीलंका को दूसरी पारी में 378 रन बनाने थे। लेकिन मानव सुधार की धारदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में पूरी तरह से नतमस्तक नजर आई और 206 पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1.0 की बढ़त हासिल कर ली है।
देवदत्त पडिक्कल बने मैन ऑफ द मैच
भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में जहां मानव सुथार का दबदबा रहा, वहीं बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से खूब रन बने। देवदत्त ने श्रीलंका के साथ खेले गए पहले टेस्ट में कुल 211 रन बनाए। इन्होंने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाए। देवदत्त को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनूषा ने भी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शतकीय पारी खेली। भारत इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट टेबल में 53.33 पॉइंट परसेंटेज के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है।
