Haryanaline_Logo

ईरान की चेतावनी से सहमी दुनिया: भारत पूरी दुनिया में बंद हो सकती है इंटरनेट, केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट 

 
Internet blackout
Whatsapp-Group
Internet Black Out:  ईरान इजरायल युद्ध का नेगेटिव असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। ईरान ने चेतावनी दिया है कि वह लाल सागर के अंदर जो इंटरनेट केबल बिछा हुआ है उसको काट सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत समेत पूरी दुनिया में इंटरनेट ब्लैकआउट हो सकता है और इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट से लेकर कॉलिंग तक सब पर नेगेटिव असर पड़ेगा।
हो सकता है इंटरनेट ब्लैकआउट 
ईरान युद्ध के वजह से पश्चिम एशिया में तनाव पैदा हो गया है और भारत के लिए भी यह डिजिटल चुनौती बन गया है। बता दे की लाल सागर में डाटा केबल्स बिछी हुई है और इरान धमकी दिया है कि इन सभी तार को वह काट सकता है।
 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस खतरे को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा टेलीकॉम कंपनियों और केबल ऑपरेटर को अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने जोखिम के विश्लेषण करने और विकल्प रास्ता खोजने के लिए भी कहा है।
 अगर ईरान केबल्स को काट देता है तो वृत्तीय लेनदेन, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया सहित आईटी सेक्टर का काम भी बंद हो सकता है।
 क्या है सरकार के पास दूसरा विकल्प?
 सरकार के पास दूसरा विकल्प है कि वह ट्रैफिक सिंगापुर के रास्ते मोड सकता है लेकिन इसे पूरा देश का लोड नहीं उठाया जा सकता है। साथी प्रशांत महासागर का रास्ता लंबा और बेहद महंगा है जिससे इंटरनेट की स्पीड कम हो सकती है। अगर ईरान लाल सागर में इंटरनेट का तार काट देता है तो पूरी दुनिया में इंटरनेट धीमी पड़ जाएगी। भारत को काफी ज्यादा नुकसान होगा।
 एक अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर कंपनियां छोटी खराबी के लिए अतिरिक्त क्षमता रखती है लेकिन हम इस तरह के युद्ध के लिए तैयार नहीं थे। अगर ऐसा होता है तो भारत में सिर्फ इंटरनेट ही नहीं कॉलिंग पर भी असर देखा जा सकता है।