Haryanaline_Logo

Indian Railway: इंजन के लोड नहीं लेने के कारण 35 मिनट पिपलिया में खड़ी रही एक्सप्रेस ट्रेन, यात्री हुए परेशान 

जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 5.35 बजे पिपलिया स्टेशन पर पहुंचनी थी लेकिन लगभग 20 मिनट की देरी से यह 5.55 बजे पहुंची। ट्रेन के आने के बाद जब उसे रवाना करने के लिए सिग्नल दिया गया, तो इंजन ने पावर लोड नहीं लिया। रेलवे कर्मचारियों और तकनीकी स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास किए लेकिन इंजन बार-बार लोड लेने में असफल होता रहा।
 
Udaipur city Ratlam express update
Whatsapp-Group

Ratlam Railway Mandal: रतलाम रेलवे मंडल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पिपलिया रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब उदयपुर सिटी-रतलाम एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन अचानक पावर लोड लेने में विफल रहा। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन करीब 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 5.35 बजे पिपलिया स्टेशन पर पहुंचनी थी लेकिन लगभग 20 मिनट की देरी से यह 5.55 बजे पहुंची। ट्रेन के आने के बाद जब उसे रवाना करने के लिए सिग्नल दिया गया, तो इंजन ने पावर लोड नहीं लिया। रेलवे कर्मचारियों और तकनीकी स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास किए लेकिन इंजन बार-बार लोड लेने में असफल होता रहा। करीब आधे घंटे की कोशिशों के बाद अंततः 6.30 बजे इंजन ने लोड लिया और ट्रेन रतलाम की ओर रवाना हो सकी। 

ट्रेन यात्री हुए परेशान

इस दौरान यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। कई यात्री ट्रेन की देरी से परेशान नजर आए। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से शिकायत करते हुए कहा कि आए दिन इस प्रकार की तकनीकी खराबियों के कारण ट्रेनें समय पर नहीं चल पातीं और लोगों को असुविधा होती है। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि पिपलिया स्टेशन पर तकनीकी सहायता की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से हर बार ऐसे मामलों में देरी बढ़ जाती है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इंजन में अस्थायी तकनीकी गड़बड़ी आई थी। इसे मौके पर ठीक कर दिया गया। (Railway News)