Movie prime

US Update: अमेरिका से करोड़ों अवैध प्रवासियों को निकालने के आदेश हुए जारी, देखिए भारत पर कितना पड़ेगा इसका असर 

US Update: अमेरिका से करोड़ों अवैध प्रवासियों को निकालने के आदेश हुए जारी, देखिए भारत पर कितना पड़ेगा इसका असर 
 
US Update
US Update: Orders issued to expel crores of illegal immigrants from America, see how much impact it will have on India

Ameriki President new order for Illegal migrants:
डोनाल्ड ट्रंप ने कल देर रात राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही कड़े फैसले लेना शुरू कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का राष्ट्रपति पद के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका की तरफ लगी हुई है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले जैसा हम सोच रहे थे वैसा ही होने लगा है। ट्रंप ने राष्ट्रपति पद (President of America) का कार्यभार संभालते ही कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर रहेंगे और तीसरे जेंडर को कोई मान्यता नहीं है। इसके अलावा अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों (Illegal migrants) के खिलाफ भी अमेरिकी देश के नए राष्ट्रपति सख़्त दिखाई दिए। उनके शपथ लेने के तुरंत बाद सीनेट ने अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे प्रवासियों (Illegal migrants in America) 
को निर्वासित करने वाला विधेयक को मंजूरी दे दी है। सीनेट (Senate of America) से विधायक को मंजूरी मिलने के बाद संघीय प्राधिकारियों को चोरी के अलावा हिंसक अपराधों के आरोपी प्रवासियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अब जल्द ही अमेरिका देश के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा। 

राष्ट्रपति ट्रंप के प्रवासियों को निर्वासित करने के विधायक को मंजूरी देने के बाद भारत पर कितना पड़ेगा इसका असर

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा प्रवासियों को निर्वासित करने के विधायक को मंजूरी देने के बाद भारत पर भी इसका काफी असर पड़ेगा। क्योंकि भारत देश के हजारों लोग डोंकी के रूप में अमेरिका में रह रहे हैं। यह लोग अवैध रूप से लाखों रुपए खर्च कर डोंकी के रूप में अमेरिका में घुसकर मजदूरी कर रहे हैं। अमेरिकी सरकार द्वारा नया विधायक लागू करने के बाद अब डोंकी के रूप से अमेरिका में गए भारतीयों को गिरफ्तार कर वापस भारत भेजा जाएगा। अमेरिकी सीनेट ने ‘लैकेन रिले एक्ट' नाम के विधायक को 64/35 वोट से पास कर दिया है।
सीनेटर केटी ब्रिट आर एला ने इस विधायक को मंजूरी मिलने के बाद कहा कि अमेरिका में अवैध रूप से आने और अपराध करने वालों को देश की सड़कों पर घूमने की आजादी नहीं होनी चाहिए। 

अमेरिका से निकल जाएंगे लाखों-करोड़ों अवैध प्रवासी 

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी देश से लाखों-करोड़ों की संख्या में रह रहे अवैध प्रवासियों को बाहर निकाला जाएगा।
ज्ञात हो कि राष्ट्रपति ट्रंप देश में अवैध आव्रजन को लेकर शुरू से ही लगातार मुखर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध प्रवासियों को लेकर कहा कि हम नहीं चाहते कि अपराधी हमारे देश में आएं। इसके लिए दो सप्ताह के अंदर-अंदर सीनेट द्वारा बनाए गए नए विधेयक पर हस्ताक्षर कर लाखों-करोड़ों अवैध प्रवासियों को वापस उनके देश भेजने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करेंगे। इस विधायक पर अमेरिकी सरकार लगभग 83 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करेगी।