Indian Railway: जयपुर-मुंबई सेंट्रल के स्लीपर में चढ़े वेटिंग वाले यात्री, रिजर्वेशन वालों ने चेन पुलिंग कर उतरवाया
Indian Railway: ट्रेन में स्लीपर कोच के यात्रियों द्वारा हंगामा करने के कारण रविवार की रात जयपुर से चलकर मुंबई जा रही 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन नागदा स्टेशन पर 30 मिनट खड़ी रही। दरअसल, ट्रेन के एस-4 स्लीपर कोच में 12 12 से से 15 15 जनरल और वेटिंग टिकट वाले यात्री चढ़ गए थे। उन्होंने अपना बहुत सारा सामान रास्ते में रख दिया। इससे कंफर्म रिजर्वेशन पर सफर कर रहे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी आ रही थी। उन्होंने जब वेटिंग वालों से सामान हटाने को कहा तो विवाद शुरू हो गया।
आरपीएफ और स्टेशन स्टाफ पहुंचा मौके पर
जानकारी लगने पर आरपीएफ और स्टेशन स्टाफ ने पहुंचकर यात्रियों को समझाकर ट्रेन खाना करने की कोशिश की लेकिन यात्रियों ने 2-3 बार चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। उनका कहना था कि पहले वेटिंग वाले यात्रियों को उतारो, तब ट्रेन आगे बढ़ने देंगे। इसके बाद आरपीएफ जवानों ने सारे यात्रियों को उता उतारकर जनरल डिब्बों में चढ़ाया। तब जाकर रिजर्वेशन वाले यात्री शांत हुए। इसके बाद रात 8.35 बजे नागदा पहुंची ट्रेन 9.05 बजे रवाना हो पाई। इस दौरान चेकिंग स्टाफ ने बिना रिजर्वेशन स्लीपर कोच में चढ़ने पर यात्रियों का चालान भी बनाया। (Indian Railway)
