इस साल कब मनाया जाएगा करवा चौथ का त्यौहार? हरियाणा, राजस्थान सहित तमाम राज्यों में कब होगा चंद्रोदय, देखें
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार को सुहाग का त्यौहार भी कहा जाता है इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद को देखने के बाद ही व्रत तोड़ती है। इस दिन भगवान शिव माता पार्वती भगवान गणेश और कार्तिकेय भगवान की पूजा होती है। साल 2026 के करवा चौथ का इंतजार भी महिलाएं बेसब्री से कर रही हैं। तो आईए जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा करवा चौथ का त्यौहार।
2026 में कब मनाया जाएगा करवा चौथ का त्यौहार
साल 2026 में 29 अक्टूबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। 29 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 1:06 से चतुर्थी तिथि आरंभ हो रही है और 29 अक्टूबर को रात 10:09 पर चतुर्थी तिथि का समापन हो रहा है ऐसे में 29 अक्टूबर को ही करवा चौथ का त्योहार रखा जाएगा।
कब होगा चंद्रोदय
करवा चौथ के दिन हरियाणा राजस्थान पंजाब सहित तमाम राज्यों में 8:17 पर चंद्रोदय होगा। महिलाएं चांद देखने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत रखने से पति की उम्र लंबी होती है और परिवार में सुख शांति आती है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की विशेष पूजा होती है। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती है।
