Haryanaline_Logo

Summer Holiday: हरियाणा में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने से पहले आया बड़ा अपडेट, स्कूलों में छुट्टियों की पूरी लिस्ट हुई जारी 

प्रदेश के अंदर लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस भरी गर्मी की वजह से बच्चों के परिजनों की चिंताएं बढ़ गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक सभी स्कूलों में अवकाश रहने और 1 जुलाई से निर्धारित समय पर स्कूलों की खुली के आदेश जारी हुए थे। अब प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और गर्मी की वजह से विभिन्न जिलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation Extend) आगे बढ़ाने हेतु परिजनों की मांग तेज हो गई है।
 
School Holiday New Update Haryana
Whatsapp-Group

School Holiday Haryana: हरियाणा प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा गर्मी के मौसम में सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में किए गए ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) का आज अंतिम दिन है। ऐसे में प्रदेश के अंदर लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस भरी गर्मी की वजह से बच्चों के परिजनों की चिंताएं बढ़ गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक सभी स्कूलों में अवकाश रहने और 1 जुलाई से निर्धारित समय पर स्कूलों की खुली के आदेश जारी हुए थे। अब प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और गर्मी की वजह से विभिन्न जिलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation Extend) आगे बढ़ाने हेतु परिजनों की मांग तेज हो गई है। लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग की तरफ से ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ाने को लेकर किसी प्रकार का आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। हालांकि प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में जुलाई महीने में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट अवश्य सामने आई है। 

जुलाई महीने में 6 दिन रहेगी सभी स्कूलों में छुट्टियां 

हरियाणा प्रदेश में छुट्टियों का इंतजार करें स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। विभाग की ओर से जारी की गई जुलाई महीने की हॉलिडे लिस्ट (School Holiday list Haryana) के अनुसार प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में अगले महीने 6 दिन छुट्टियां रहेगी। लिस्ट के अनुसार 5 जुलाई को रविवार के चलते बच्चों को जुलाई महीने में पहली छुट्टी मिलेगी। इसके बाद 11 जुलाई को दूसरे शनिवार और 12 जुलाई को रविवार, 19 जुलाई को रविवार, 26 जुलाई को रविवार और 31 जुलाई शुक्रवार के दिन शहीद उधम सिंह जयंती के अवसर पर सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। स्कूलों की छुट्टियों (School Holiday Haryana) से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 

गर्मी की वजह से छोटे बच्चों का बढ़ाया जा सकता है ग्रीष्मकालीन अवकाश 

हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों में जिला उपायुक्त ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Holiday Extend Haryana) को आगे बढ़ा सकते हैं। जानकारी के अनुसार लगातार पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से पांचवी कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियों को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि खबर लिखने तक किसी भी जिले से अब तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Holiday Extend) को आगे बढ़ाने को लेकर किसी प्रकार का आधिकारिक नोटिस जारी नहीं हुआ है।