Haryanaline_Logo

HARYANA SCHOOL HOLIDAY: हरियाणा के सभी स्कूल रहेंगे 2 दिन बंद, शिक्षा विभाग ने की छुट्टी की घोषणा 

हरियाणा सरकार ने नोटिस जारी कर प्रदेश के सभी सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ सरकारी और निजी स्कूलों में कल 21 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। ज्ञात हो कि आज (शुक्रवार) सुबह तकरीबन 11:50 पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री का निधन होने के बाद हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेजों के साथ सरकारी संस्थाओं और निजी स्कूलों में भी 21 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश करने हेतु नोटिस जारी किया है।
 
SCHOOL HOLIDAY IN HARYANA
Whatsapp-Group
प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर मनाया जाएगा तीन दिन का राजकीय शोक 

SCHOOL HOLIDAY HARYANA: हरियाणा प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को लगातार 2 दिन की छुट्टियां मिलने जा रही है। प्रदेश के अंदर 21 दिसंबर और 22 दिसंबर को लगातार 2 दिन स्कूल बंद रहेंगे। 21 दिसंबर को हरियाणा प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बाद अब स्कूली बच्चों को लगातार दो दिन 21 और 22 दिसंबर की छुट्टियां मिलेगी। 21 दिसंबर (शनिवार) को संपूर्ण प्रदेश में हरियाणा सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ बैंकों और दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी। वहीं 22 दिसंबर को रविवार पड़ने के कारण प्रदेश में सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस प्रकार प्रदेश के बच्चों को कल और परसों लगातार दो छुट्टियां मिलेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर प्रदेश में रहेगा कल सार्वजनिक अवकाश 

हरियाणा सरकार ने नोटिस जारी कर प्रदेश के सभी सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ सरकारी और निजी स्कूलों में कल 21 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। ज्ञात हो कि आज (शुक्रवार) सुबह तकरीबन 11:50 पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री का निधन होने के बाद हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेजों के साथ सरकारी संस्थाओं और निजी स्कूलों में भी 21 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश करने हेतु नोटिस जारी किया है।

प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर मनाया जाएगा तीन दिन का राजकीय शोक 

HARYANA PUBLIC HOLIDAY LATTER

हरियाणा प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर सरकार द्वारा 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। प्रदेश सरकार ने आज एक आधिकारिक लेटर जारी करते हुए राज्य के सभी सरकारी दफ्तर में 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर राजकीय शोक मनाने के आदेश दिए हैं। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आधा झुका हुआ रहेगा। ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने आज सुबह गुरुग्राम स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। उनका 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।