Movie prime

CAT NEW EXAM: हरियाणा में उम्मीदवारों का CET का इंतजार हुआ खत्म, इस महीने में होगी सीईटी की परीक्षा

हरियाणा प्रदेश में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (HSSC) संशोधन के बाद सीईटी की परीक्षा लेगा। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार भी हरियाणा सरकार द्वारा पहले शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।
 
HARYANA NEW CET EXAM DATE
नई सीईटी की परीक्षा के आधार पर हो सकती है ग्रुप D की भर्ती

CAT NEW EXAM: सीईटी की परीक्षा का इंतजार हरियाणा और दूसरे राज्यों के लाखों उम्मीदवार पिछले कई सालों से कर रहे हैं। हरियाणा प्रदेश में सीईटी की परीक्षा सिर्फ एक बार हुई है, जो युवा पिछले सीईटी में हिस्सा नहीं ले पाए थे या परीक्षा पास नहीं कर पाए थे, ऐसे लाखों की संख्या में अभ्यर्थी अब इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सरकार जनवरी 2025 में सीईटी की परीक्षा ले सकती है। CET परिक्षा हेतु बनाई गई पॉलिसी में कुछ संशोधन के बाद CET की परीक्षा जनवरी 2025 में ले सकती है। ज्ञात हो कि अभी तक प्रदेश में सिर्फ एक ही CET की परीक्षा हुई है। इस परीक्षा के आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न पदों पर भी भर्ती की गई है। सीईटी की परीक्षा में संशोधन कर रहा विभाग जल्द ही संशोधित शेड्यूल जारी करेगा।

2025 में पुलिस के 5600 पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा प्रदेश में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (HSSC) संशोधन के बाद सीईटी की परीक्षा लेगा। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार भी हरियाणा सरकार द्वारा पहले शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। सीईटी की परीक्षा का सबसे बड़ा लाभ ग्रुप कॉन्स्टेबल भर्ती के साथ-साथ ग्रुप डी और सी के उम्मीदवारों को मिलेगा। आपको बता दें कि प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों हेतु हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 5,600 पदों पर भर्ती के लिए 16 अगस्त को विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हरियाणा पुलिस में 4,000 पद पुरुष पुलिस कांस्टेबल और 600 पद महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ आईआरबी के 1,000 पद, पुरुष कांस्टेबल के भरे जाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया अब 2025 में सीट की परीक्षा के बाद पूरी होगी।

सरकार कर रही है CET में संशोधन 

हरियाणा प्रदेश में वर्तमान समय में सरकार का पूरा फोकस CAT के संशोधन पर टिका हुआ है। CAT में संशोधन होने के बाद डी ग्रुप में भी बंपर पदों पर भर्ती होगी। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव ने भी प्रदेशके सभी विभागाध्यक्षों से ग्रुप डी के खाली पड़े पदों की तुरंत संपूर्ण जानकारी देने को कहा है। हरियाणा में हुए पहले CET के आधार पर पुलिस सिपाही, क्लर्क के साथ साथ और भी कई पदों पर भर्ती हो चुकी है। इस परीक्षा के बाद प्रदेश में लाखों की संख्या में युवा अब सीईटी की प्रतीक्षा का इंतजार कर रहें है। इसके अलावा इन उम्मीदवारों की मांग है नया CET होने के बाद ही पुलिस सिपाही के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया उन्हें भी मौका मिले।  युवाओं की मांग को देखते हुए सरकार पुलिस सिपाही के इन पदों की भर्ती सीईटी संशोधन होने के बाद अंकों के आधार पर कर सकती है। जिससे नई सीईटी की परीक्षा में पास होने वाले युवाओं को भी मौका मिल सके। यही कारण है कि सरकार अब सीईटी की परीक्षा में देरी हो रही है। 

नई सीईटी की परीक्षा के आधार पर हो सकती है ग्रुप D की भर्ती

हरियाणा प्रदेश में हजारों पदों पर होने वाले ग्रुप डी के पदों पर भर्ती इस बार नई सीईटी की परीक्षा के आधार पर हो सकती है। इसके अलावा ग्रुप C के नए पदों पर भी नए सीईटी अंकों के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। हरियाणा प्रदेश में इस समय हजारों की संख्या में ग्रुप D के पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर भी नए सीईटी के बाद भर्ती हो सकती है। वर्तमान समय में सीईटी की पहली परीक्षा पास करने वाले ग्रुप डी के उम्मीदवारों द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि ग्रुप डी के खाली पदों पर भर्ती इसी सीईटी के आधार पर की जाए। इसके पीछे मुख्य कारण ग्रुप डी का रिजल्ट ग्रुप सी से पहले जारी हुआ था उसे माना जा रहा है। ये उम्मीदवार अब डी के खाली पदों पर जल्द ही भर्ती करने की मांग कर रहे हैं।