Haryanaline_Logo

CDLU Admission Update: सीडीएलयू में 17 यूजी प्रोग्राम्स व 2 डिप्लोमा कोर्स के दाखिले शुरू, 22 को पहली काउसिंलिंग

चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में 2026 27 स्तर के दाखिले हेतु प्रक्रिया शुरू हो गई है।  उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से नई शिक्षा नीति 2020 के तहत दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12वीं कक्षा का रिजल्ट आने के बाद कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया ने रफ्तार पड़ ली है। 7 मई से लेकर 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
 
Whatsapp-Group

Admission Update 20026 CDLU: चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में 2026 27 स्तर के दाखिले हेतु प्रक्रिया शुरू हो गई है।  उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से नई शिक्षा नीति 2020 के तहत दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12वीं कक्षा का रिजल्ट आने के बाद कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया ने रफ्तार पड़ ली है। 7 मई से लेकर 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी ने भी तैयारी पूरी कर ली है। कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए फार्म भरने के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। फार्म भरवाने के लिए बच्चों से कोई भी पैसे नहीं लिए जाएंगे। वहीं यूनिवर्सिटी में इस बार दो नए कोर्स बीए फाइन आर्ट्स व बीएससी योगा शुरू किए गए हैं।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किए गए ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगार एवं कौशल विकास के बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आह्वान किया।

जनसंपर्क निदेशक डॉ. अमित सांगवान ने बताया कि विद्यार्थी 5 मई से 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीडीएलयू में कुल 17 यूजी प्रोग्राम्स व 2 डिप्लोमा कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है 22 जून को यूजी की पहली काउंसलिंग शुरू होगी। 13 जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ होंगी। 

डिप्लोमा कोर्स में 40-40 सीटें निर्धारित

विश्वविद्यालय द्वारा आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अंतर्गत डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी एंड एथिकल हैकिंग तथा डिप्लोमा इन डिजिटल फॉरेंसिक एंड इन्वेस्टिगेशन में 40-40 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऊर्जा एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग में बीएससी-एमएससी लाइफ साइंसेज पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम, भौतिकी विभाग में बीएससी-एमएससी फिजिकल साइंसेज पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम में 60-60 सीटें उपलब्ध रहेंगी। (CDLU Admission Update)