Haryanaline_Logo

CDLU EXAM UPDATE: सीडीएलयू की फाइनल डेटशीट जारी, कॉलेज प्राध्यापकों ने दी परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी

सीडीएलयू में करीब 30 विभाग संचालित हैं जबकि सिरसा और फतेहाबाद में संचालित 60 से ज्यादा कॉलेन भी संबद्ध हैं। इन कॉलेजों में 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा हासिल करते हैं। परीक्षाओं को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तैयारियां शुरू की हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से फाइनल डेटशीट को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत यूजी कोर्स की परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षाएं दो सत्रों में होगी। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे होंगी जबकि सायंकालीन सत्र में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
 
CDLU EXAM UPDATE
Whatsapp-Group

CDLU SIRSA: चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी ने अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न कोर्स की डेटशीट फाइनल करना शुरू कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्स के पहले और तीसरे सेमेस्टर, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। इसके अनुसार परीक्षाएं शुरू होंगी। इस बार 27 नवंबर से परीक्षाएं शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेंगी। इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सीडीएलयू में करीब 30 विभाग संचालित हैं जबकि सिरसा और फतेहाबाद में संचालित 60 से ज्यादा कॉलेन भी संबद्ध हैं। इन कॉलेजों में 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा हासिल करते हैं। परीक्षाओं को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तैयारियां शुरू की हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से फाइनल डेटशीट को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत यूजी कोर्स की परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षाएं दो सत्रों में होगी। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे होंगी जबकि सायंकालीन सत्र में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

परीक्षा ड्यूटी का मेहनताना नहीं मिलने से नाराज हैं कॉलेज प्राध्यापक, हो रहा विरोध

सीडीएलयू कैंपस में 29 विभाग संचालित हैं। इनमें करीब 8 हजार विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा यूएसजीएस (यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज) में भी करीब 5 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। सिरसा और फतेहाबाद में संचालित 60 से ज्यादा कॉलेज भी सीडीएलयू से संबद्ध हैं। इन कॉलेजों में 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी हर साल परीक्षाओं में शामिल होते हैं। सीडीएलयू की ओर से प्रति विद्यार्थी से सालाना न्यूनतम 1200 रुपये परीक्षा फीस (कई कोर्स में परीक्षा फीस ज्यादा है) वसूल की जाती है। हालांकि विशेष परीक्षाओं के लिए सीडीएलयू 5 हजार से लेकर 8 हजार रुपये तक भी फीस की वसूली करता है। ऐसे में स्पष्ट है कि तीन साल के दौरान सीडीएलयू ने 50 हजार विद्यार्थियों से 1200 रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से 6 करोड़ रुपये सालाना यानी तीन साल के दौरान 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि वसूल कर ली है। लेकिन शिक्षकों की ड्यूटी की एवज में तीन साल से मेहनताने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सिरसा और फतेहाबाद के कॉलेज शिक्षकों ने परीक्षा ड्यूटी से बहिष्कार की चेतावनी दे रखी है। अब परीक्षाओं के आयोजन को लेकर भी संकट है। (CDLU SIRSA)