Haryanaline_Logo

School Holiday: ठंड की वजह से 7 दिन रहेगी आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां, यूपी में डीएम ने आदेश किए जारी 

लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश में पढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जिलों में डीएम द्वारा आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी हेतु लेटर जारी किया है।
 
SCHOOL HOLIDAY UP
Whatsapp-Group

School Holiday In UP: उत्तर प्रदेश राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश में पढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जिलों में डीएम द्वारा आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी हेतु लेटर जारी किया है। पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश राज्य में शीतलहर की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सोमवार से शुरू हुआ घना कोहरा गुरुवार सुबह भी कई जिलों में देखने को मिला। ऐसे में दृश्यता घटने और ठंडी हवाएं चलने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। प्रदेश में आज गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए कई जिलों में जिलाधिकारियों द्वारा 8वीं तक के सभी विद्यालयों में 7 दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। ठंड को देखते हुए मैनपुरी में 30 दिसंबर तक, फर्रुखाबाद जिले में 22 और 23 दिसंबर, अंबेडकर नगर जिले में 22, 23 और 24 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। 

मैनपुरी जिले में 30 दिसंबर तक 7 दिन बंद रहेंगे विद्यालय

SCHOOL HOLIDAY UP

उत्तर प्रदेश राज्य के मैनपुरी जिले में जिलाधिकारी द्वारा 30 दिसंबर तक आठवीं कक्षा तक के बच्चों का 7 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मैनपुरी जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और गिरते हुए तापमान के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा यह फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी ने कक्षा 8 तक के सभी सार्वजनिक और निजी विद्यालयों में 30 दिसंबर तक 7 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा अवकाश की घोषणा करते हुए निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।