Haryanaline_Logo

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां पर देखें अपना रिजल्ट

 
Hr
Whatsapp-Group

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें कुल 92.49% बच्चे पास हुए हैं। सरकारी स्कूलों का पास रिजल्ट 89.30 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों का प्रतिशत 96.28 रहा। रिजल्ट में रेवाड़ी पहले, चरखी दादरी दूसरे और महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।
 

वहीं, नूंह सबसे फिसड्डी रहा। भिवानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मनीष नागपाल ने यह जानकारी दी।

नियमित के अलावा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.08% रहा। 10वीं में कुल 2 लाख 77 हजार 460 बच्चों ने एग्जाम दिया था।

इससे पहले 13 मई को बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें 85.66% बच्चे ही पास हुए थे। इसमें कैथल के अर्पणदीप सिंह ने 500 में से 497 नंबर लेकर टॉप किया था।


ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर अपना रोल नंबर, मां का नाम और आधार कार्ड नंबर डालकर आप रिजल्ट देख सकते हैं