Movie prime

हरियाणा में अ​ग्निवीरों के लिए बड़ी तैयारी, पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण

 

हरियाणा में अ​ग्निवीरों के लिए बड़ी तैयारी, पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण
हरियाणा सरकार अ​ग्निवीरों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। हरियाणा पुलिस के लिए जो भर्ती होगी, उसमें अ​ग्निवीरों को 20 प्रतिशत ​आरक्षण दिया जा सकता है। इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को चिट्टी भेजी है। जल्द ही अ​ग्निवीर का पहला बैच लौटने वाला है। सरकार ने अ​ग्निवीरों के लिए अपने संकल्प पत्र में वायदा किया था। 
 

अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को चिट्ठी लिखते हुए 20 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अमित शाह ने हरियाणा सरकार की पॉलिसी की कॉपी भी मांगी है। फिलहाल हरियाणा में अ​ग्निवीरों को पुलिस भर्ती में दस प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की गई है। अब इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की सिफारिश की गई है। हरियाणा सरकार इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर इस पर मोहर लगा सकती है। 

हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में अमित शाह ने चुनावी जनसभा में यह घोषणा की थी कि हरियाणा में अ​ग्निवीरों को सरकार पेंशन वाली नौकरी देगी। इसी दिशा में यह पत्र लिखा गया है। ऐसे में इस योजना के तहत अ​ग्निवीरों के लिए यह बड़ा फैसला लिया जा सकता है। 


2026 में अ​ग्निवीरों का पहला बैच अपना समय पूरा करके वापस लौट रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा गया है कि 25 प्रतिशत अ​ग्निवीरों को केंद्रीय सशस्त्र बलों में लिया जाएगा। इनमें से 75 प्रतिशत वापस अपने घर लौट जाएंगे। गृहमंत्री ने लिखा है कि आपकी सरकार ने अ​ग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की घोषणा कर रखी है, लेकिन अभी तक इसकी नीति जारी नहीं हुई है। इसलिए पुलिस में अ​ग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इसके अलावा यह पॉलिसी उनको भेजी जाए। इसी कारण जल्द ही कैबिनेट में यह फैसला हो सकता है। 


दस प्रतिशत आरक्षण लागू
पांच अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपनी कैबिनेट की बैठक के बाद घोषणा की थी कि अ​ग्निवीरों को पुलिस के साथ-साथ अन्य विभागों में दस प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था। इसके अलावा ग्रुप सी के पदों की नौकरी में पांच प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया था। हालांकि यह पॉलिसी अभी तक जारी नहीं हुई है, इसी कारण गृहमंत्री को पत्र लिखना पड़ा। 


दो साल में हरियाणा से 4045 अ​ग्निवीर हुए भर्ती
अ​ग्निवीर की बात करें तो हरियाणा से वित्तवर्ष 2022-23 में एक हजार 830 अ​ग्निवीरों का चयन हुआ था। इसके बाद वर्ष 2023-24 में दो हजार 2015 अ​ग्निवीर भर्ती हुए थे। चार साल की सेवा के बाद अ​ग्निवीरों को भारतीय सेना में नियमित कैडर में भर्ती होने के लिए आवेदन करने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा 25 प्रतिशत अ​ग्निवीर उनकी सेवा अव​धि के दौरान किए गए अपने प्रदर्शन व सराहनीय कार्यों के लिए सेना में भर्ती हो जाएंगे।
 

FROM AROUND THE WEB

News Hub