Haryanaline_Logo

Haryana group d :हरियाणा में ग्रुप डी के 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी सिर्फ इतने दिन खुलेगा पोर्टल

 
Hr
Whatsapp-Group

हरियाणा में ग्रुप डी के करीब 7,000 पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। यह भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा की जानी है। इसके लिए आयोग तैयारी में जुटा है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि सीईटी से पहले यह भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की संभावना है। वहीं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 6,800 विभिन्न पदों को विड्रा कर सकता है। इनमें 5,600 पुलिस कांस्टेबल पद भी शामिल किए जाने के आसार हैं। ग्रुप डी के जिन पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है, उनसे संबंधित पूरा डेटा आयोग के पास है। आयोग इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर सकता है।
 

सीएम नायब सिंह सैनी के कार्यकाल में अब तक 36 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है, 7,000 और पदों पर भर्ती होने से यह आंकड़ा 43,000 तक पहुंच जाएगा। सीईटी को लेकर अब मुख्य सचिव की बैठक होनी है। यह बैठक सभी डीसी व एसपी के साथ होगी। इस दौरान सभी जिलों से सीआईडी की रिपोर्ट भी आ जाएगी, जिसमें सभी सेंटरों की वेरीफिकेशन कराने को कहा गया है। 

सूत्रों का कहना है कि सीईटी को लेकर शेड्यूल इसी सप्ताह जारी हो
सकता है। जबकि परीक्षा जून के अंत में होने के आसार हैं। ग्रुप सी की सीईटी जून के अंत में और ग्रुप डी की जुलाई के प्रथम सप्ताह में हो सकती है। यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश के आखिरी दिनों में ग्रुप सी व स्कूल खुलने के बाद ग्रुप डी की परीक्षा हो सकती है। जहां तक दोनों परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल का सवाल है, यह इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। सभी तरह की तैयारी चल रही है, सरकार के निर्देश पर पोर्टल का परीक्षण किया जा रहा है, यह परीक्षण अंतिम माना जा रहा है।


आवेदन के लिए 15 दिन खुलेगा पोर्टल


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पहले ही युवाओं को सीईटी के लिए अपने डाक्यूमेंट्स तैयार करने को कह चुका है। इसके लिए अब जैसे ही पोर्टल खोला जाएगा, वे इस पर आवेदन कर सकते हैं। संभावना यह भी है कि जिस दिन विज्ञापन जारी किया जाएगा, उसी शाम या रात को पोर्टल भी खोल दिया जाएगा। विज्ञापन में भर्ती से संबंधित सभी तरह के नियम व शर्तें शामिल होंगी।