Haryana NEP Scheme : नई शिक्षा नीति को लेकर राज्यपाल ने की बड़ी घोषणा, जानिए हरियाणा में नई शिक्षा नीति कैसे भूमिका निभाएगी

Haryana NEP Scheme : मार्च 2020 यानी कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा संसद में लोकसभा व राज्यसभा दोनों में नई शिक्षा नीति का विधेयक बिल पास करवाया गया था। जिस पर विपक्ष का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था। इसके बाद देश के भिन्न - भिन्न राज्यों में नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए राज्यों सरकारों को निर्देश दिए गए।
इस साल हरियाणा में लागू होगी NEP
नई शिक्षा नीति 2025 यानी इसी साल हरियाणा में लागू होने जा रही है। पंचकूला में ब्रह्मर्षि विश्वात्मा बावरा महाराज के अंतरराष्ट्रीय जयंती महोत्सव में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान हुए थे, जहां पर उन्होंने नई शिक्षा (NEP) नीति को लेकर बड़ी घोषणा की। राज्यपाल ने NEP को सराहते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाई गई ये नीति देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
संस्कृति के नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला
भारतीय संस्कृति के नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने कहा कि, नई शिक्षा नीति में इन्हें मुख्य स्थान दिया गया है। कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि विश्वात्मा बावरा के योगदान को भी याद किया गया जिन्होंने 50 सालों तक डेढ़ सौ विश्वविद्यालयों में भारतीय संस्कृति और ब्रह्म विद्या का प्रचार किया और उन्होंने महिला शिक्षा को देश की प्रगति का अहम आधार भी बताया है।
पुस्तक का विमोचन किया गया
समारोह में राज्यपाल द्वारा 10वीं और 12वीं में 90 फ़ीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले मेधावी और होनहार छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इसी दौरान डॉक्टर मनीषा की आध्यात्म विषय की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में नगर निगम पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, अतिरिक्त उपयुक्त निशा यादव के साथ ही कई अन्य विभूतिगण व्यक्ति मौजूद रहें।